विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली वालों को नए साल में लगेगा झटका, 50 प्रतिशत तक बढ़ सकता है पार्किंग शुल्क; क्या हो सकती है नई दरें?

Published: Sun, 25 Oct 2026 09:17 PM (IST)

नए साल से लुटियंस दिल्ली में पार्किंग शुल्क बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि एनडीएमसी ने ...और पढ़ें

दिल्ली में बढ़ सकता है पार्किंग शुल्क, जागरण आर्काइव।

दिल्ली में बढ़ सकता है पार्किंग शुल्क, जागरण आर्काइव।

HighLights

  1. लुटियंस दिल्ली में पार्किंग शुल्क में होगी वृद्धि।

  2. एनडीएमसी 50% तक बढ़ाएगा पार्किंग दरें।

  3. नए साल 2024 से लागू होंगे बढ़े शुल्क।

निहाल सिंह, नई दिल्ली। लुटियंस दिल्ली में आने वाले अपने वाहन से खरीददारी और घूमने व अन्य कार्यों के लिए आने वाले लोगों नए साल में ज्यादा पार्किंग शुल्क चुकाना पड़ सकता है। क्योंकि इसे ठेकेदार के जरिये चलाने के लिए निविदा आमंत्रित की है।

निविदा दस्तावेज के अनुसार पार्किंग की वर्तमान शुल्क में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि का प्रस्ताव किया है। इसमें दो पहिया, चार पहिया से प्रति घंटे लगने वाले पार्किंग शुल्क से लेकर मासिक पास तक में दो गुणा से लेकर तीन गुणा बढोत्तरी प्रस्तावित की है।

157 पार्किंग स्थल तीन क्लस्टर में विभाजित

एनडीएमसी ने निविदा आमंत्रित करते हुए तीन क्लस्टर मे 157 पार्किंग को विभाजित किया है। इसमें पहले क्लस्टर में कनॉट प्लेस तो दूसरे क्लस्टर में कनाट प्लेस का उत्तर क्षेत्र जबकि तीसरे क्लस्टर में कनाट प्लेस का दक्षिण क्षेत्र है। तीनों क्लस्टरों से मासिक लाइसेंस फीस 6.40 करोड़ रखा गया है।

एनडीएमसी 12 नवंबर तक निविदा जमा करने और 13 नवंबर को तकनीकी बिड खोलने का निर्णय लिया है। सारी प्रक्रिया दिसंबर 2026 तक पूरी हो सकती है और जनवरी 2027 में नए ठेकेदार को कार्यादेश जारी होने की उम्मीद है।

कितना बढ़ सकता है पार्किंग शुल्क?

अधिकारियों के अनुसार जहां पर चार पहिया वाहन के लिए ऑफ स्ट्रीट पार्किंग 20 रुपये प्रति घंटे उसमें 10 रुपये प्रति घंटे की बढोत्तरी का प्रस्ताव है। इसी प्रकार आन स्ट्रीट पार्किंग जहां पर 50 रुपये प्रति घंटे का शुल्क है उसमें 20 रुपये प्रति घंटे तक की बढोत्तरी प्रस्तावित है।

चार पहिया मासिक पार्क जहां आफ स्ट्रीट पार्किंग के लिए 2000 रुपये है उसे दोगुना करके 4000 करने का प्रस्ताव है। जबकि बहुमंजिला पार्किंग में जहां 1000 रुपये हैं उसे 3300 रुपये करने का प्रस्ताव है। इसी प्रकार दो पहिया वाहन के लिए ऑफ स्ट्रीट पार्किंग का शुल्क प्रति घंटे 10 रुपये हैं उसमें पांच रुपये प्रतिघंटे की बढोत्तरी का प्रस्ताव है।

एनडीएमसी स्वयं संचालित कर रहा पार्किंग

इसके साथ ही आन स्ट्रीट जहां 20 रुपये प्रति घंटे पार्किंग शुल्क लगता है उसमें भी 10 रुपये की वृद्धि करके 30 रुपये करने का प्रस्ताव है। दो पहिया वाहन का मासिक पास जहां 1000 रुपये ऑफ स्ट्रीट पार्किंग में उसे 2000 करने का प्रस्ताव है। जबकि बहुमंजिला पार्किंग के लिए अभी 500 रुपये मासिक पास का प्रस्ताव है उसे 1000 करने का प्रस्ताव है।

उल्लेखनीय है कि एनडीएमसी 157 पार्किंग संचालित करता है। यह पार्किंग एनडीएमसी स्वयं संचालित कर रहा है। इसके लिए ठेकेदार के जरिये इन पार्किंग का संचालन करने के लिए एनडीएमसी तीन बार निविदा आमंत्रित कर चुका है लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली। पूर्व में साईं नेप्युन इन पार्किंग को संचालित करता। जिसमें स्मार्ट पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। इसमें घर बैठे पार्किंग के खाली होने की जानकारी से लेकर ऑनलाइन भुगतान और पार्किंग स्लॉट बुक करने की व्यवस्था थी। 

एनडीएमसी का नया प्रस्तावित पार्किंग शुल्क

वाहन श्रेणी ऑफ स्ट्रीट ऑन स्ट्रीट बहुमजिला या अंडरग्राउंड
चार पहिया (प्रति घंटे) 30 70 25
चार पहिया(मासिक 4000 0 3300
दो पहिया(प्रति घंटे) 15 30 10
दो पहिया(मासिक) 2000 0 1000
बस (प्रति घंटे) 200 200 0

एनडीएमसी का वर्तमान पार्किंग शुल्क

वाहन श्रेणी ऑफ स्ट्रीट ऑन स्ट्रीट बहुमजिला या अंडरग्राउंड
चार पहिया (प्रति घंटे) 20 50 20
चार पहिया(मासिक 2000 0 1000
दो पहिया(प्रति घंटे) 10 20 0
दो पहिया(मासिक) 1000 0 500
बस (प्रति घंटे) 150 150

0

यह भी पढ़ें- दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में ढहा अवैध निर्माणाधीन मकान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

यह भी पढ़ें- दिल्ली में वायु प्रदूषण के पीछे क्या सिर्फ धूल-धुआं जिम्मेदार? केमिकल रिएक्शन से ज्यादा जहरीली हो रही हवा