विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रदर्शन को लेकर नई दिल्ली में सुरक्षा सख्त, जंतर-मंतर जाने वाला रास्ता बंद

Published: Mon, 12 Oct 2026 11:59 AM (IST)

कांग्रेस पार्टी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के कारण नई दिल्ली और मध्य जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई ...और पढ़ें

कांग्रेस प्रदर्शन के मद्देनजर नई दिल्ली में सुरक्षा सख्त ( मोहम्मद शाकिब )

कांग्रेस प्रदर्शन के मद्देनजर नई दिल्ली में सुरक्षा सख्त ( मोहम्मद शाकिब )

HighLights

  1. नई दिल्ली में कांग्रेस प्रदर्शन के कारण सुरक्षा कड़ी।

  2. जंतर-मंतर जाने वाले रास्ते बैरिकेडिंग कर बंद किए गए।

  3. यातायात डायवर्जन से यात्रियों को जाम का सामना।

मोहम्मद शाकिब, नई दिल्ली। एसआइआर के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सोमवार सुबह से ही नई दिल्ली और मध्य जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

हालांकि, 10 अक्टूबर के मुकाबले सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था में कुछ ढील देखने को मिली। कनॉट प्लेस मार्केट खुली रही और सामान्य गतिविधियां जारी रहीं। लेकिन, जंतर-मंतर जाने वाले रास्ते को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया।

पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती

प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ अर्धसैनिक बलों की भी कई स्थानों पर तैनाती की गई। पुलिसकर्मी लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे और लाउडस्पीकर के जरिये लोगों से एक जगह पर भीड़ जमा नहीं करने की अपील करते रहे।

faridabad news  (16)

एहतियात के तौर पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के लिए बस तैनात हैं (फोटो : मोहम्मद शाकिब)

जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर विशेष निगरानी रखी गई, ताकि प्रदर्शनकारियों को एकत्र होने से रोका जा सके और कानून-व्यवस्था की स्थिति बनी रहे।

यातायात मार्गों को नियंत्रित किया गया

वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के तहत कुछ प्रमुख मार्गों पर यातायात को नियंत्रित किया गया और डायवर्जन लागू रहे। इसके चलते सोमवार सुबह कार्यालय जाने वाले लोगों और अन्य वाहन चालकों को कुछ मार्गों पर जाम का सामना करना पड़ा।

पुलिस की ओर से यातायात को सुचारू बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए लगातार निगरानी की जाती रही।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में एसआईआर का काम पूरा, इस दिन आएगी नई वोटर लिस्ट