मयूर विहार-नोएडा के पास NCRTC स्टेशन पर बनेगा बड़ा रिटेल हब, 2000 वर्ग मीटर में लीज प्रक्रिया शुरू
न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर जल्द ही 2000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में एक रिटेल हब विकसित किया जाएगा।

स्टेशन पर मिलेगा शॉपिंग और फूड हब का अनुभव। (AI-Image)
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर यात्रियों को जल्द खरीदारी और खानपान की सुविधाएं मिल सकेंगी।
एनसीआरटीसी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) स्टेशन पर दो हजार वर्ग मीटर से अधिक जगह में रिटेल हब विकसित करने की तैयारी कर रहा है।
लीज की प्रक्रिया शुरू
इसके लिए व्यावसायिक जगह को लीज पर देने की प्रक्रिया शुरू की है। यहां दुकानें, खानपान केंद्र और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां विकसित की जा सकेंगी।
यात्रियों के लिए रहेगी सुविधा
दिल्ली मेट्रो स्टेशन से जुड़ा होने और मयूर विहार व नोएडा के नजदीक स्थित होने के कारण इस स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही रहती है।
यहां कार और दोपहिया वाहनों की पार्किंग के साथ ईवी चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। एनसीआरटीसी का उद्देश्य स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के साथ व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देना है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में शराब बुकिंग पर सियासी संग्राम के बीच एप हुआ बंद, आम आदमी पार्टी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार
यह भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिसकर्मी को कार से रौंदा, बैरिकेड तोड़कर फरार हुआ ड्राइवर; हेड कांस्टेबल का पैर टूटा
