विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटपड़गंज में प्रमुख नागरिक गोष्ठी आयोजित, विधायक रविंदर सिंह नेगी ने बताया, कैसे होगा लोकतंत्र मजबूत

Published: Sun, 01 Nov 2026 11:53 PM (IST)

पटपड़गंज में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' गोष्ठी में विधायक रविंदर सिंह नेगी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया।

पटपड़गंज में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' गोष्ठी

पटपड़गंज में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' गोष्ठी

HighLights

  1. पटपड़गंज में 'लोकतंत्र बचाओ' गोष्ठी आयोजित हुई।

  2. विधायक नेगी ने नागरिक भागीदारी पर जोर दिया।

  3. नागरिकों की जागरूकता लोकतंत्र के लिए अहम।

पूर्वी दिल्ली, नीतीश कुमार। पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विषय पर प्रमुख नागरिक गोष्ठी आयोजित की गई।

इसमें स्थानीय विधायक रविंदर सिंह नेगी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में आम नागरिकों की भूमिका को अहम बताया।

नागरिकों का जागरूक होना जरूरी 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती केवल संस्थाओं पर निर्भर नहीं करती, बल्कि इसके लिए नागरिकों का जागरूक और जिम्मेदार होना भी जरूरी है।

गोष्ठी में देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, लोकतंत्र की दिशा और नागरिकों के दायित्वों पर चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि देश के विकास और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

विभिन्न मुद्दों पर रखे गए विचार

ऐसी गोष्ठियां, विचार-विमर्श और जनसंवाद का महत्वपूर्ण माध्यम होते हैं। इस दौरान वक्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने और समाज में राजनीतिक एवं सामाजिक जागरूकता बढ़ाने पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा, मयूर विहार जिला अध्यक्ष विजेंद्र धामा, विनोद कुमार समेत पार्टी के जिला पदाधिकारी व वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। गोष्ठी में उपस्थित नागरिकों ने भी अपने विचार साझा किए और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी ने कहा भारत-नेपाल का रोटी-बेटी का रिश्ता, गोरखा समाज का बलिदान अतुलनीय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।