विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET पेपर लीक मामला: 2 जून तक जेल भेजे गए पांच आरोपी, शुभम खैरनार की CBI रिमांड बढ़ाने की मांग

Published: Wed, 20 May 2026 04:28 PM (IST)Updated: Wed, 20 May 2026 04:33 PM (IST)

राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट पेपर लीक मामले में पांच आरोपियों को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया ...और पढ़ें

पांच आरोपियों को 2 जून तक न्याययिक हिरासत में भेजा। (AI Generated Image)

पांच आरोपियों को 2 जून तक न्याययिक हिरासत में भेजा। (AI Generated Image)

HighLights

  1. पांच आरोपी 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

  2. सीबीआई ने शुभम खैरनार की 7 दिन की रिमांड मांगी।

  3. राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट पेपर लीक पर फैसला दिया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने NEET पेपर लीक मामले में बुधवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए पांच आरोपितों को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, सीबीआई ने मामले के एक अन्य आरोपित शुभम खैरनार की हिरासत सात दिन और बढ़ाने की मांग की है।

सीबीआई की ओर से अदालत में पेश किए गए तथ्यों के आधार पर कोर्ट ने आरोपित मंगीलाल बीवाल, विकास बीवाल, दिनेश बीवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

दूसरी ओर, जांच एजेंसी ने आरोपित शुभम खैरनार से पूछताछ के लिए उसकी सीबीआई रिमांड सात दिन और बढ़ाने की मांग की है। 

गौरतलब है कि देशभर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG के कथित पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में अब तक कई राज्यों से गिरफ्तारियां हो चुका है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि प्रश्नपत्र लीक करने और उसे अभ्यर्थियों तक पहुंचाने के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें- NEET पेपर लीक: पार्ट-टाइम टीचर से 1500 करोड़ रुपये का मालिक बना शिवराज, CBI जांच में खुलासा

यह भी पढ़ें- 'सवालों का मिलान करने के बाद मैं हैरान रह गया', NEET पेपर लीक का खुलासा करने वाले टीचर ने क्या बताया?