विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सवालों का मिलान करने के बाद मैं हैरान रह गया', NEET पेपर लीक का खुलासा करने वाले टीचर ने क्या बताया?

Published: Wed, 20 May 2026 03:09 PM (IST)

राजस्थान के केमिस्ट्री टीचर शशिकांत सुथार ने NEET-UG पेपर लीक का खुलासा किया। उन्हें एक वायरल PDF मिली थी जिसमें ...और पढ़ें

नीट पेपर लीक का खुलासा करने वाले टीचर शशिकांत सुथार।

नीट पेपर लीक का खुलासा करने वाले टीचर शशिकांत सुथार।

HighLights

  1. शशिकांत सुथार ने NEET पेपर लीक का सबसे पहले खुलासा किया।

  2. वायरल PDF में 45 केमिस्ट्री सवाल NEET परीक्षा से हूबहू मिले।

  3. बायोलॉजी के सभी 90 सवाल भी वायरल PDF से मेल खा रहे थे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। NEET-UG पेपर लीक का मामला सबसे पहले उजागर करने वाले राजस्थान के केमिस्ट्री टीचर ने शशिकांत सुथार बताया कि उन्हें एक वायरल पीडीएफ फाइल मिली थी, जिसमें परीक्षा के कई सवाल हूबहू मिल रहे थे।

राजस्थान के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाने वाले शशिकांत सुथार ने बताया कि NEET के प्रश्न पत्र से उस डॉक्यूमेंट का मिलान करने के बाद वह हैरान रह गए। NEET-UG 2026 परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होने के आरोपों के बाद इस महीने की शुरुआत में रद कर दी गई। इसे अब 21 जून के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।

टीचर ने बताई पूरी कहानी

शशिकांत ने कहा, "जब परीक्षा खत्म होने के बाद मैंने 3 मई का पेपर देखा तो मैंने NEET के पेपर का विश्लेषण किया और उसके लिए एक 'आंसर-की' तैयार की। उसके कुछ ही देर बाद मेरे मकान-मालिक मुझसे मिले और मुझे एक वायरल पीडीएफ दिखाई।"

सवाल मिलने के बाद रह गए हैरान

सुथार ने बताया कि पीडीएफ में केमिस्ट्री के लगभग 104 सवाल थे और इसे इस दावे के साथ सर्कुलेट किया जा रहा था कि यह NEET परीक्षा के सवालों का अनुमान लगा सकता है। उन्होंने कहा, "उस वायरल पीडीएफ में केमिस्ट्री के लगभग 104 सवाल थे। इसे दिखाने का मकसद यह पूछना था कि क्या इनमें से कोई भी सवाल आज के NEET पेपर में आया था।"

उन्होंने आगे बताया, "फिर मैंने इसका NEET के पेपर से मिलान किया और यह देखकर मैं हैरान रह गया कि उन सवालों में से लगभग 45 सवाल बिल्कुल वैसे ही थे, जैसे NEET में पूछे गए थे।"

'बायोलॉजी PDF भी पूरी तरह मेल खा रही थी'

सुथार ने कहा कि इसके बाद उन्होंने एक दूसरे दस्तावेज की पुष्टि के लिए एक अन्य शिक्षक को बुलाया। उन्होंने कहा, “उसके बाद मैंने अपने एक साथी शिक्षक को फोन किया और उनसे बायोलॉजी की पीडीएफ भी चेक करवाई। जब हमने बायोलॉजी की PDF चेक की तो 90 में से सभी 90 सवाल बायोलॉजी के पेपर से भी मेल खा रहे थे।”

एनटीए को दी जानकारी

सुथार ने कहा कि जांच के बाद इस मामले को अधिकारियों के समक्ष उठाया गया। उन्होंने बताया, “हमने प्रशासन को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद प्रशासन ने हमें बताया कि इस मामले को आगे कैसे बढ़ाना है और हमने NTA को इस बारे में ईमेल किया। ठीक अगली सुबह मुझे NTA से अभिषेक सिंह का फोन आया। उन्होंने सारी जानकारी इकट्ठा की। मैंने उन्हें सारे सबूत सौंप दिए और फिर चीजें बहुत तेजी से आगे बढ़ीं।”

यह भी पढ़ें: एक PDF, बिना सोए गुजारी रात और ईमानदारी की कसम... राजस्थान के टीचर ने NEET पेपर लीक का कैसे किया भंडाफोड़?