दिल्ली के द्वारका में 'ज़ुम्बा' सत्र का आयोजन, महिलाओं को दी फिटनेस की जानकारी
ज़ुम्बा सत्र में 36 महिलाएं मौजूद थीं और 400 से अधिक ने वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भाग लिया। इस इवेंट में ट्रेनर ज़ुम्बा विशेषज्ञ अनामिका आनंद थीं। जिन्होंने महिलाओं को ज़ुम्बा स्टेप बताया। इसके अलावा वो 3 जनवरी 2021 को एक फिटनेस रिज़ॉल्यूशन इवेंट की मेजबानी करेंगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। द्वारका में स्थिति पैसिफिक मॉल में ज़ुम्बा सत्र का आयोजन किया गया। ज़ुम्बा सत्र में 36 महिलाएं मौजूद थीं और 400 से अधिक ने वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भाग लिया। इस इवेंट में ट्रेनर ज़ुम्बा विशेषज्ञ अनामिका आनंद थीं। जिन्होंने महिलाओं को ज़ुम्बा स्टेप बताया। इसके अलावा वो 3 जनवरी, 2021 को एक फिटनेस रिज़ॉल्यूशन इवेंट की मेजबानी करेंगी।
बता दें कि ज़ुम्बा 1990 के दशक के दौरान कोलंबियाई नर्तक और कोरियोग्राफर अल्बर्टो "बेटो" पेरेज़ द्वारा बनाया गया एक फिटनेस कार्यक्रम है, जिसमें संगीत के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय और लैटिन डांस मूव्स शामिल हैं। वहीं प्रतिभागियों में से एक ने कहा “ज़ुम्बा कार्डियोवस्कुलर फिटनेस और पूर्ण शरीर की कसरत को बेहतर बनाने में सहायक है। यह फिटनेस कार्यक्रम एक ग्रुप गतिविधि है और इसमें एक सामाजिक और मजेदार वातावरण शामिल है। हम इस तरह के आयोजन के लिए पैसिफिक मॉल के शुक्रगुजार हैं, जो हमें फिट रहने में मदद करेगा।
पैसिफिक ग्रुप के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अभिषेक बंसल ने कहा, "हम इस जुम्बा सत्र को आयोजित करने में प्रसन्न हैं और अनामिका आनंद के साथ-साथ सत्र में भाग लेने वाले लोगों के लिए आभारी हैं।" द्वारका के केंद्र में स्थित, पैसिफिक डी 21 मॉल 3,00,000 वर्ग फीट में फैला हुआ है। यह मॉल समर्पित परिश्रम और अप्रतिम जुनून का परिणाम है। यह सबसे तेजी से डिलीवर मॉल प्रोजेक्ट है जो डीएमआरसी द्वारा अधिकृत तारीख से पूरा होने में केवल 19 महीने लगे हैं।
सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन, द्वारका हर दिन 55,000 यात्रियों का फुटफॉल है। पैसिफिक डी 21 मॉल और सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन दोनों इस तरह से आपस में जुड़े हुए हैं कि उनमें आपसी पार्किंग है। दुकानदारों की सुविधा के लिए अपार बहु-स्तरीय (550 वाहन क्षमता के साथ) बनाया गया है।
Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो