यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Yamuna Flood Alert: बाढ़ जैसे हालात के बीच दिल्ली वालों के लिए बड़ी राहत, घटने लगा यमुना का जलस्तर
दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटने लगा है जो पिछले तीन दिनों से खतरे के निशान से ऊपर बह रहा ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर आज (गुरुवार) से घटने लगा है। इससे पहले यमुना पिछले तीन दिनों से खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी। इसका जलस्तर लगातार बढ़ रहा था।
उधर, फरीदाबाद में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। फिलहाल 240000 क्यूसेक पानी बह रहा है। हर घंटे जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है।
बता दें कि बुधवार रात को यह खतरे के निशान 205.33 मीटर से दो मीटर ऊपर 207.44 मीटर तक पहुंच गई थी, जिससे पूरे खादर क्षेत्र में पानी भरने के साथ रिंग रोड सिविल लाइंस क्षेत्र और दिल्ली सचिवालय के पास व कश्मीरी गेट आइएसबीटी बस अड्डे में भी पानी भर गया था।
यह भी पढ़ें- Yamuna Flood: एक तो बारिश ऊपर से हरियाणा का पानी, दिल्ली के किसानों के लिए दोहरी मुसीबत
वहीं, विकास मार्ग से रिंग रोड जाने की सड़क पर आइटीओ के पास बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया था। वहीं रिंग रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी।
