विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गजनी के हीरो की तरह शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस पीड़ित महिला से 3 बार रेप, यूं खुला राज

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 10 Jul 2017 01:06 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jul 2017 08:01 PM (IST)

पीड़ित महिला का आरोप है कि दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला की बेरहमी से पिटाई भी की। वारदात के ...और पढ़ें

गजनी के हीरो की तरह शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस पीड़ित महिला से 3 बार रेप, यूं खुला राज
गजनी के हीरो की तरह शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस पीड़ित महिला से 3 बार रेप, यूं खुला राज

नई दिल्ली (जेएनएन)। पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद दिल्ली-एनसीआर में महिला अपराधों पर लगाम लगती नहीं दिखाई दे रही है। ताजा मामले में दिल्ली की एक महिला से गाजियाबाद ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला के मुताबिक, आरोपी ने महिला को फ्लैट में ले जाकर उसके साथ तीन बार दुष्कर्म किया। आरोपी कैब ड्राइवर है, जबकि दुष्कर्म की शिकार महिला शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस से पीड़ित है।

आरोप है कि कैब ड्राइवर ने कड़कड़डूमा कोर्ट के बाहर से मानसिक तौर पर बीमार महिला को अपनी टैक्सी में बैठाया। इसके बाद वह महिला को गाजियाबाद में हिंडन नदी के पास बनी गोकल धाम सोसायटी में ले गया।

यह भी पढ़ेंः नवविवाहिता से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था पति, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

पीड़ित महिला का आरोप है कि दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला की बेरहमी से पिटाई भी की। वारदात के बाद वह महिला को कल्याणपुरी इलाके में छोड़कर फरार हो गया।

शिकायत पर दिल्ली पुलिस दुष्कर्म के आरोपी को कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 45 वर्षीय कमल के रूप में हुई।

यह भी पढ़ेंः पत्नी दोस्तों से कहती थी 'अनमैरिड' हूं, सुनकर एक दिन पति बन गया हैवान

जॉब लगवाने का दिया था झांसा

पुलिस के मुताबिक, दुष्कर्म की शिकार महिला कल्याणपुरी इलाके में रहती हैं। वह 6 जुलाई को कड़कड़डूमा कोर्ट में पति और सास के खिलाफ केस दायर करने पहुंची थीं।

आरोपी कमल ने महिला नौकरी लगवाने का झांसा दिया और अपने फ्लैट पर ले गया। उस समय वहां कोई नहीं था। आरोपी ने महिला के साथ तीन बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर महिला की पिटाई भी की। दुष्कर्म के बाद ड्राइवर ने उसे कल्याण पुरी इलाके में छोड़ दिया 

महिला किसी तरह से लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल पहुंचीं। हॉस्पिटल से ही फर्श बाजार पुलिस को कॉल करके वारदात के बारे बताया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूत्रों के मुताबिक आरोपी की 2 शादिया हो चुकी हैं और उसके 4 बच्चे हैं।