विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या अरविंद केजरीवाल जाएंगे राज्यसभा? चर्चाओं के बीच क्या बोली आम आदमी पार्टी

Published: Wed, 26 Feb 2025 12:48 PM (GMT+05:30)

अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की चर्चाओं पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रतिक्रिया दी है। आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ...और पढ़ें

केजरीवाल के राज्यसभा में जाने की अटकलों पर आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने तस्वीर साफ कर दी है। फाइल फोटो
केजरीवाल के राज्यसभा में जाने की अटकलों पर आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने तस्वीर साफ कर दी है। फाइल फोटो

HighLights

  1. प्रियंका कक्कड़ बोलीं- राज्यसभा नहीं जाएंगे केजरीवाल।
  2. अरविंद केजरीवाल को लेकर मीडिया के दोनों सूत्र गलत।
  3. केजरीवाल के भविष्य को लेकर चल रही हैं लगातार अटकलें।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) नेता अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा में जाने की अटकलों पर आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने तस्वीर साफ कर दी है।

केजरीवाल को लेकर मीडिया के दोनों सूत्र गलत: प्रियंका क्ककड़

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ का कहना है कि अरविंद केजरीवाल राज्यसभा नहीं जा रहे हैं। जहां तक ​​अरविंद केजरीवाल का सवाल है, पहले मीडिया सूत्र कह रहे थे कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे। अब मीडिया सूत्र कह रहे हैं कि वह राज्यसभा से चुनाव लड़ेंगे। ये दोनों सूत्र बिल्कुल गलत हैं।

वह किसी एक सीट तक सीमित नहीं

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक हैं। मैं मानती हूं कि उनकी मांग बहुत ज्यादा है, लेकिन वह किसी एक सीट तक सीमित नहीं हैं।

भविष्य को लेकर लगातार चल रही हैं अटकलें 

दिल्ली से सत्ता गंवाने और खुद अपनी सीट भी हार जाने के बाद से ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भविष्य को लेकर लगातार अटकलें चल रही हैं। वहीं, एक आप के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के उपचुनाव लड़ने के चलते ये कयास तेज हो गए हैं कि केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा जाएंगे। हालांकि, इस बीच आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल के उच्च सदन जाने को लेकर बात साफ कर दी है।

यह भी पढे़ं- 'पंजाब भिखारी नहीं है', विधानसभा में जमकर गरजे CM भगवंत मान; कहा- नफरत करती है बीजेपी

तमाम चर्चाओं के बीच आज जब न्यूज एजेंसी एएनआई ने आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ से इस बारे में पूछा तो उन्होंने साफ कर दिया कि अरविंद केजरीवाल राज्यसभा नहीं जाएंगे।

यह भी पढ़ें- राज्यसभा जाएंगे केजरीवाल? AAP की 'एक्सचेंज पॉलटिक्स' से हलचल तेज