विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन हैं करतार सिंह तंवर? केजरीवाल को दिया तगड़ा झटका, अब थाम ली कमल की कमान; 2016 में बने थे मीडिया की सुर्खियां

Published: Wed, 10 Jul 2024 03:54 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jul 2024 04:01 PM (IST)

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी के विधायक करतार सिंह तंवर ने आम आदमी ...और पढ़ें

छतरपुर से विधायक करतार सिंह तंवर ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन की।
छतरपुर से विधायक करतार सिंह तंवर ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन की।

HighLights

  1. विधायक करतार सिंह ने केजरीवाल को दिया तगड़ा झटका।
  2. आप पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए करतार सिंह।
  3. करतार सिंह तंवर के ऑफिस और घर पर हुई थी छापामारी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बुधवार यानी आज का दिन आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए बहुत संकट वाला रहा है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि आज छतरपुर से विधायक करतार सिंह तंवर ने (आप) पार्टी से नाता तोड़ दिया है। उन्होंने आप को छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन कर ली है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर केजरीवाल को झटका देने वाले करतार सिंह कौन हैं?

पहले ये बता दें...

आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़ने वाले विधायक करतार सिंह तंवर अकेले नहीं हैं। उनके साथ दिल्ली सरकार में सामाजिक कल्याण मंत्री रहे राज कुमार आनंद (Raaj Kumar Anand), पटेल नगर से पूर्व विधायक वीणा आनंद, छतरपुर से पार्षद उमेश सिंह फोगाट, हिमाचल प्रदेश के आप प्रभारी रतनेश गुप्ता और सह प्रभारी सचिन राय भी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका, AAP के विधायक और पूर्व मंत्री समेत कई पार्षद BJP में शामिल

कौन हैं विधायक करतार सिंह तंवर

आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ने वाले करतार सिंह तंवर एक भारतीय राजनीतिज्ञ और दिल्ली की छठी विधानसभा के सदस्य हैं। करतार सिंह आप पार्टी में विधायक रहते हुए नई दिल्ली के छतरपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। लेकिन अब उन्होंने आप पार्टी छोड़कर केजरीवाल को बड़ा झटका दे दिया है। यह भी कह सकते हैं कि जेल से बाहर आने से पहले अरविंद केजरीवाल के लिए यह बुरी खबर है।

यह भी पढ़ें- Delhi Excise Policy: कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को पेशी के लिए बुलाया, ED के आरोपपत्र पर समन भेजा

2016 में सुर्खियों में आए थे करतार सिंह तंवर

दिल्ली में छतरपुर से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक करतार सिंह तंवर के पास 130 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ था। इनकम टैक्स की छापामारी में उनकी 20 कंपनियों का पता लगा था। तंवर के घर, ऑफिस और फार्महाउस के अलावा 11 ठिकानों पर 100 से ज्यादा आईटी अफसरों की टीम ने रेड की थी। तंवर और उनके भाई से एक करोड़ कैश के अलावा ज्वेलरी भी बरामद की गई थी।

आप ज्वॉइन करने से पहले बीजेपी में पार्षद थे करतार सिंह

आम आदमी पार्टी से पहले करतार सिंह तंवर भाजपा पार्षद थे। 2014 में करतार सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और छतरपुर से चुनाव जीते। सूत्रों के मुताबिक, तंवर ने हाल ही में घिटोरनी गांव में एक फार्म हाउस खरीदा था। डील की पूरी पेमेंट कैश में हुई थी, जिसकी शिकायत की गई थी। इसके बाद ही उनके ठिकाने पर छापामारी हुई थी।

करतार सिंह ने 2007 में की थी राजनीति की शुरुआत

करतार सिंह तंवर दिल्ली में दो बार विधायकी का चुनाव जीत चुके हैं। उनका राजनीतिक जीवन 2007 में शुरू हुआ, जब वे भाटी वार्ड (दो कार्यकाल) के लिए पार्षद बने थे। राजनीति में कदम रखने से पहले करतार सिंह तंवर दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) में एक जूनियर इंजीनियर थे।

1962 में हुआ करतार सिंह का जन्म

करतार सिंह तंवर का जन्म 1962 में नई दिल्ली में एक गुर्जर परिवार में हुआ था। करतार सिंह ने जी.बी. पंत पॉलिटेक्निक से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया है।