Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Who is Ramesh Bidhuri: वकालत कर चुके हैं भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी, 2003 में पहली बार चुने गए थे विधायक

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 04:06 PM (IST)

    लोकसभा में चंद्रयान-3 मिशन पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी (BJP MP Ramesh Bidhuri) ने बीएसपी सांसद दानिश अली (Danish Ali) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। हालांकि बिधूड़ी की टिप्पणी को लोकसभा की कार्यवाही हटा दिया गया है लेकिन विपक्ष ने इसकी निंदा की और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने उनके बयान को लेकर एक्शन की चेतावनी दी है।

    Hero Image
    कौन हैं रमेश बिधूड़ी? जिनके बयान पर लोकसभा में हुआ बवाल (Photo- @loksabhatv)

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के एक बयान से लोकसभा में बवाल मच गया। बिधूड़ी ने संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन गुरुवार यानी 21 सितंबर को बसपा के सांसद दानिश अली के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी को अब विपक्षी नेताओं की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के मुताबिक, भाजपा सांसद ने चंद्रयान-3 मिशन पर चर्चा के दौरान लोकसभा में बसपा नेता दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की।

    विवाद बढ़ने के बाद लोकसभा के रिकॉर्ड से दक्षिणी दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने वाले बिधूड़ी की अमर्यादित टिप्पणी को हटा दिया गया है। इसके साथ ही लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने उनके बयान को लेकर एक्शन की चेतावनी दी है। 

    Also Read- 

    Ramesh Bidhuri: 'ओ उग्रवादी...', BJP सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली को कहा आतंकवादी; ओम बिरला ने चेताया

    Ramesh Bidhuri: बिगड़े बोल पर चौतरफा घिरे सांसद रमेश बिधूड़ी, भाजपा ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

    इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि जब बिधूड़ी दानिश अली के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर रहे थे, तो उनकी पार्टी के सहयोगी और पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन हंसते नजर आए। उनकी टिप्पणी से विपक्षी सदस्यों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने भाजपा सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

    कौन हैं रमेश बिधूड़ी?

    • रमेश बिधूड़ी दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं।
    • बिधूड़ी का जन्म 18 जुलाई 1961 में दक्षिणी दिल्ली में हुआ।
    • बिधूड़ी और उनके परिवार के सदस्य बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सक्रिय सदस्य रहे हैं।
    • बिधूड़ी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र राजनीति से की।
    • छात्र नेता के रूप में उन्होंने 1983 से एबीवीपी के लिए काम किया।
    • बिधूड़ी ने बी.कॉम में स्नातक और एलएलबी की पढ़ाई की है।
    • 1993 से उन्होंने कई धार्मिक और राजनीतिक संगठनों में प्रतिष्ठित पदों पर रहते हुए राजनीति में सक्रिय रूप से काम किया है।
    • उन्होंने वर्ष 1996 में महरौली जिले के जिला महासचिव के रूप में काम किया और महासंघ की धर्म यात्रा के प्रदेश सचिव के रूप में कार्य किया। उन्होंने 1997 से 2003 तक भाजपा के जिला अध्यक्ष के रूप में काम किया।
    • उन्होंने 2003 से 2008 तक भाजपा दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया।
    • इसके बाद 2008 में वह भाजपा दिल्ली प्रदेश के महासचिव बने।
    • वह वर्ष 2003 से मई 2014 तक दिल्ली विधानसभा के सदस्य (विधायक) रहे।
    • वर्ष 2014 और 2019 में लोकसभा के सदस्य निर्वाचित हुए।
    • वह शहरी विकास संबंधी स्थायी समिति और पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति के सदस्य रहे हैं।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खेद जताया

    बिधूड़ी द्वारा दानिश अली के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में खेद जताया। रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने टिप्पणी नहीं सुनी है और सभापति से आग्रह किया कि यदि उन्होंने विपक्षी सदस्यों को आहत किया है तो उन्हें कार्यवाही से हटा दिया जाए।