विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Elections 2024: कौन हैं दिल्ली के वो चार नए नेता जिन्होंने मीनाक्षी लेखी से लेकर प्रवेश वर्मा तक को किया रिप्लेस

By Sonu SumanEdited By: Sonu Suman
Published: Sat, 02 Mar 2024 07:34 PM (IST)Updated: Sat, 02 Mar 2024 08:45 PM (IST)

दिल्ली की सात में से पांच सीटों पर बीजेपी ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सिर्फ उत्तर पूर्वी दिल्ली ...और पढ़ें

दिल्ली की सात में से पांच सीटों पर बीजेपी ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
दिल्ली की सात में से पांच सीटों पर बीजेपी ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इसमें बीजेपी ने दिल्ली से पांच सीटों पर प्रत्याशी का ऐलान किया है। इसमें से चार नए चेहरे को टिकट दिया गया है। सिर्फ मनोज तिवारी अपना टिकट बचाने में सफल रहे हैं। वह मौजूदा सीट उत्तरी-पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार होंगे।

वहीं नई दिल्ली सीट से पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज, चांदनी चौक सीट से कारोबारी प्रवीण खंडेलवाल, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी जबकि पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत को टिकट दिया गया है। आइए जानते हैं ये नए उम्मीदवार कौन हैं...

1. बांसुरी स्वराज

बांसुरी स्वराज पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं। वह साल 2007 से ही वकालत की प्रैक्टिस कर रही हैं। उन्हें दीवानी, आपराधिक, वाणिज्यिक, कर और संवैधानिक मामलों सहित कई मुकदमे लड़ने का अनुभव है। वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की हैं। वह लंदन के ऑनरेबल इन ऑफ इनर टेंपल से बैरिस्टर हैं। बांसुरी वर्तमान में बीजेपी की दिल्ली इकाई के कानूनी प्रकोष्ठ का सह-संयोजक हैं।

2. कमलजीत सहरावत

कमलजीत सहरावत द्वारका बी वार्ड से लगातार दूसरी बार निगम पार्षद हैं। अपने कार्यकाल में ये दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की महापौर, नेता सदन, वहीं प्रदेश भाजपा के संगठन में भी ये मंत्री व महामंत्री का दायित्व संभाल चुकी हैं। कमलजीत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एमकॉम की पढ़ाई कर चुकी हैं। वर्ष 2022 के निगम चुनाव के दौरान इन्होंने अपनी संपत्ति करीब 11 करोड़ रुपये दर्शाई थी। इनके पति का नाम राजकुमार सहरावत है।

3. प्रवीण खंडेलवाल

प्रवीण खंडेलवाल दिल्ली के व्यापारी हैं, जो कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) के संस्थापक और जनरल सेक्रेटरी हैं। बांसुरी स्वराज की तरह ही प्रवीण खंडेलवाल भी लॉ बैकग्राउंड से आते हैं और उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी किया है। खंडेलवाल 2017 में सरकार के जीएसटी पैनल में भी नामित हुए थे। 5 जुलाई, 2021 को, खंडेलवाल को केंद्र सरकार के पैनल के सलाहकार के रूप में ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के सदस्य के रूप में पुष्टि की गई थी।

4. रामवीर सिंह बिधूड़ी

बदरपुर के विधायक और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी का जन्म तुगलकाबाद के किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के देशबंधु कालेज से स्नातक (राजनीतिक विज्ञान) की पढ़ाई की है। 71 वर्षीय बिधूड़ी 1970 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। कांग्रेस व जनता दल में भी वह महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। 1993 में पहली बार जनता दल के टिकट पर विधायक चुने गए। वर्ष 2008 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार मिला था। वर्ष 2013 में उन्हें भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। वर्ष 2020 में चौथी बार बदरपुर से विधायक निर्वाचित हुए।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: दिल्ली से भाजपा ने पांच सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, चार नए चेहरों को मिला टिकट