विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Elections: दिल्ली से भाजपा ने पांच सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, चार नए चेहरों को मिला टिकट

Published: Sat, 02 Mar 2024 06:43 PM (IST)Updated: Sat, 02 Mar 2024 08:19 PM (IST)

Lok Sabha Elections 2024 भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें देशभर ...और पढ़ें

दिल्ली से भाजपा ने पांच सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार
दिल्ली से भाजपा ने पांच सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Lok Sabha Elections 2024 भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

दिल्ली की सात में से पांच सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। सिर्फ उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी टिकट बचाने में सफल रहे।

अन्य चार नई दिल्ली से केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, चांदनी चौक से डा. हर्षवर्धन, पश्चिमी दिल्ली प्रवेश वर्मा और दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी का टिकट कट गया है।

सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी को भी मिला टिकट

नई दिल्ली से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी स्वराज, चांदनी चौक से व्यापारी नेता प्रवीण खंडेलवाल, दक्षिणी दिल्ली से दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी और पश्चिमी दिल्ली से पूर्व महापौर कमलजीत सहरावत को मैदान में उतारा गया है।

अभी गंभीर की सीट पर नहीं हुआ उम्मीदवार का एलान

पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है। पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने राजनीति छोड़ने की घोषणा कर चुके हैं।

यहां से किसी नए उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। उत्तर पश्चिमी दिल्ली से सांसद हंसराज हंस का भी टिकट कटने की बात कही जा रही है।

ये हैं दिल्ली के पांच उम्मीदवार

  • चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल
  • नई दिल्ली से बांसुरी
  • उत्तरी पूर्वी से मनोज तिवारी (मौजूदा)
  • दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी
  • पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सेहरावत

ये हैं मौजूदा सांसद

  • चांदनी चौक से डॉ. हर्षवर्धन
  • नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी
  • पश्चिमी दिल्ली से परवेश साहिब सिंह वर्मा
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी
  • दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी