विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rekha Gupta Net Worth : बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं दिल्‍ली की नई CM, जानें कितनी संपत्ति की हैं मालकिन

By Jagran News Edited By: Rajesh Kumar
Published: Wed, 19 Feb 2025 09:15 PM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2025 09:24 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर पहली बार शालीमार बाग से चुनाव जीतने वाली रेखा गुप्ता अब दिल्ली ...और पढ़ें

आज हुई विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम को मंजूरी दी गई। फाइल फोटो
आज हुई विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम को मंजूरी दी गई। फाइल फोटो

HighLights

  1. रेखा गुप्ता के पास कुल ₹5.31 करोड़ (5 करोड़+) की संपत्ति है।
  2. रेखा गुप्ता पर कुल ऋण और अन्य देनदारियां ₹1.20 करोड़ (1 करोड़+) हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Rekha Gupta Networth: दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर पहली बार शालीमार बाग से चुनाव जीतने वाली रेखा गुप्ता अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गई हैं। आज हुई विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई।

वह गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक चुनी गई हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि रेखा गुप्ता के पास कितनी संपत्ति है।

बता दें कि रेखा गुप्ता के पास कुल ₹5.31 करोड़ (5 करोड़+) की संपत्ति है। रेखा गुप्ता पर कुल ऋण और अन्य देनदारियां ₹1.20 करोड़ (1 करोड़+) हैं।

रेखा गुप्ता की सलाना आय

  • 2023-24: 7 लाख रुपये
  • 2022-23: 5 लाख रुपये
  • 2021-22: 6.5 लाख रुपये
  • 2020-21: 6 लाख रुपये
  • 2019-20: 6 लाख रुपये

कौन हैं रेखा गुप्ता? (who is Rekha Gupta)

रेखा गुप्ता एलएलबी पास हैं। गुप्ता का जन्म 1974 में जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव में हुआ था। जब वह दो साल की थीं, तब उनके पिता की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के पद पर नौकरी लग गई थी। इसके बाद वह दिल्ली चले गए और 1976 में पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। रेखा गुप्ता की पूरी स्कूली शिक्षा दिल्ली में हुई। इस दौरान वह एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) से जुड़ीं और राजनीति में सक्रिय हो गईं।

ABVP से राजनीति में रखीं कदम

रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव और प्रिंसिपल भी रह चुकी हैं। हालांकि, अब उनके परिवार के सदस्य जुलाना की अनाज मंडी में कमीशन एजेंट के तौर पर काम करते हैं। रेखा गुप्ता ने बताया कि वह अब भी समय-समय पर जुलाना आती रहती हैं। कभी-कभी वह गांव भी जाती हैं।

यह भी पढ़ें : फिर हरियाणा से दिल्ली को मिला नया मुख्यमंत्री, सुषमा स्वराज और केजरीवाल के बाद अब रेखा गुप्ता; पढ़ें इनका सियासी सफर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।