विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर हरियाणा से दिल्ली को मिला नया मुख्यमंत्री, सुषमा स्वराज और केजरीवाल के बाद अब रेखा गुप्ता; पढ़ें इनका सियासी सफर

Published: Wed, 19 Feb 2025 08:21 PM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2025 09:16 PM (IST)

Rekha Gupta Delhi New CM जींद की रहने वाली रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुनी गई हैं। रेखा गुप्ता ...और पढ़ें

जींद की रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री (रेखा गुप्ता फाइल फोटो)
जींद की रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री (रेखा गुप्ता फाइल फोटो)

HighLights

  1. रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग सीट से विधायक चुनी गई हैं
  2. रेखा गुप्ता हरियाणा के जींद के अंतर्गत जुलाना की रहने वाली हैं
  3. अरविंद केजरीवाल और सुषमा स्वराज भी हरियाणा से ताल्लुक रखते थे

जागरण संवाददाता, जींद। Rekha Gupta Delhi New CM: हरियाणा के जींद की निवासी रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुनी गई हैं। आज  दिल्ली में बीजेपी की विधायक दल की बैठक में उनके नाम की घोषणा हुई।

गौरतलब है कि रेखा गुप्ता से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल थे। वह भी हरियाणा से ही संबंध रखते थे। दिल्ली की पहली मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज भी हरियाणा से ही थीं। आइए, इसी क्रम में इन तीनों नेताओं के सियासी सफर की चर्चा करते हैं।

रेखा गुप्ता का सियासी सफर

दिल्ली चुनाव में रेखा गुप्ता शालीमार बाग से चुनाव जीती थीं। उन्होंने शिक्षा में एलएलबी की है। रेखा गुप्ता की पहले से ही काफी मजबूत दावेदारी माने जा रही थी। जींद के अंतर्गत जुलाना उपमंडल के नदंगढ़ गांव में 1974 में जन्मी रेखा गुप्ता जब वे दो साल की थीं, उनके पिता की नौकरी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बतौर मैनेजर लगी।

इसके बाद वे दिल्ली चले गए और 1976 में पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। रेखा गुप्ता की पूरी पढ़ाई दिल्ली में हुई। इसी दौरान वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी और राजनीति में सक्रिय हुई।

रेखा गुप्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी की सचिव और प्रधान भी रहीं। रेखा का परिवार के लोग जुलाना की अनाज मंडी में आढ़त का काम करते हैं। रेखा कभी-कभार जुलाना भी आती हैं, जहां वह गांव भी जाती हैं।

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर

दिल्ली की शालीमार सीट से विधायक बनने से पहले रेखा गप्ता पार्षद थीं। दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व महासचिव और अध्यक्ष भी रहीं। रेखा भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य हैं और पार्टी की दिल्ली राज्य इकाई की महासचिव हैं।

रेखा गुप्ता को 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से ही भाजपा ने चुनाव में उतारा था, जहां 2015 में उन्हें आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी से करीब 11 हजार वोटों से पराजय मिली थी, जबकि 2020 में उनकी हार का अंतर 3400 वोट था। 2025 के विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता ने आप की वंदना कुमारी को बड़े अंतर से हराया है।

यह भी पढ़ें- Rekha Gupta Delhi New CM: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम पर सस्पेंस बरकारार

हरियाणा से सुषमा स्वराज और केजरीवाल भी बने सीएम

रेखा गुप्ता से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली के मुख्यमंत्री बनें। हिसार जिले के सिवानी मंडी के रहने वाले अरविंद केजरीवाल 28 दिसबर 2013 से 14 फरवरी 2014 (49 दिन) तक मुख्यमंत्री रहे (पहली टर्म में)। इसके बाद अरविंद केजरीवाल 14 फरवरी, 2015 से 21 सितंबर 2024 (नौ साल, 362 दिन) तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे।

वहीं, अरविंद केजरीवाल से पहले हरियाणा से दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद पर सुषमा स्वराज आसीन रही थीं। हरियाणा के अंबाला जिले की रहने वाली सुषमा स्वराज 12 अक्टूबर, 1998 से तीन दिसंबर 1998 तक (52 दिन) दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं। 

यह भी पढ़ें- Rekha Gupta Delhi New CM: कौन हैं रेखा गुप्ता? पहले पार्षद फिर पहली बार विधायक, अब बनीं सीएम