Move to Jagran APP

Weather Update: दिल्‍ली में गर्मी बढ़ी, आज देर शाम तक बारिश के आसार; प्रदूषण में भी हुई बढ़ोतरी

राजधानी में अब गर्मी बढ़ने लगी है। इस वजह से शनिवार को दिल्ली में औसत अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। इससे शनिवार को इस सीजन में अब तक सबसे अधिक गर्मी रही। दिल्ली के पीतमपुरा व नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इस वजह से गर्मी ने पसीने छुड़ाने शुरू कर दी है।

By Jagran News Edited By: Prateek Jain Published: Sun, 24 Mar 2024 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2024 06:00 AM (IST)
Weather Update: दिल्‍ली में गर्मी बढ़ी, आज देर शाम तक बारिश के आसार। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में अब गर्मी बढ़ने लगी है। इस वजह से शनिवार को दिल्ली में औसत अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। इससे शनिवार को इस सीजन में अब तक सबसे अधिक गर्मी रही।

दिल्ली के पीतमपुरा व नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इस वजह से गर्मी ने पसीने छुड़ाने शुरू कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मौसम कुछ करवट बदलेगा।

आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे और होली से पहले रविवार देर शाम या रात फागुन की फुहारें पड़ सकती हैं। इस दौरान दिल्ली में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। यह इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

एक दिन पहले दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार 28 मार्च तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी 19 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

दिल्ली में खराब श्रेणी में पहुंची हवा की गुणवत्ता

दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हुई है। इस वजह से तीन दिन बाद शनिवार को दिल्ली में दोबारा हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार रविवार को प्रदूषण के स्तर में सुधार होने की संभावना है। इसलिए रविवार से मंगलवार तक तीन दिन हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रह सकती है।

सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का एयर इंडेक्स 232 रहा जो खराब श्रेणी में है। एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स मध्यम श्रेणी में 166 था। वातावरण में धूलकण और स्थानीय कारणों से प्रदूषण के स्तर में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। इससे पहले 20 मार्च को भी दिल्ली का एयर इंडेक्स खराब श्रेणी में 229 था।

दिल्ली के 36 प्रदूषण निगरानी केंद्रों में दो जगहों पर एयर इंडेक्स 300 से अधिक बेहद खराब श्रेणी में रहा। जिसमें शादीपुर व मुंडका शामिल है। इन दोनों जगहों पर एयर इंडेक्स क्रमश: 321 व 308 रहा। एनसीआर के शहरों में फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा व गुरुग्राम में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। वहीं गाजियाबाद व नोएडा में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही।

एनसीआर में एयर इंडेक्स

दिल्ली- 232

फरीदाबाद- 275

ग्रेटर नोएडा- 278

गुरुग्राम- 259

गाजियाबाद- 185

नोएडा- 198

यह भी पढ़ें -

केजरीवाल जल्द नहीं आए बाहर तो क्या रहेगी AAP की रणनीति, मुख्यमंत्री की पत्नी को पार्टी दे सकती है ये भूमिका

Arvind Kejriwal Arrest: CM से ED मुख्यालय मिलने पहुंचीं पत्नी सुनीता केजरीवाल, डेढ़ घंटे तक हुई मुलाकात


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.