विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: दिल्ली में इस सीजन में पहली बार 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया पारा, टूटा आठ साल का रिकॉर्ड

By sanjeev GuptaEdited By: JP Yadav
Published: Sat, 19 Nov 2022 04:57 AM (IST)Updated: Sat, 19 Nov 2022 05:00 AM (IST)

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। सुबह में बेहद हल्का कोहरा है। इसके ...और पढ़ें

18 नवंबर को आठ सालों में रही सबसे अधिक ठंड
18 नवंबर को आठ सालों में रही सबसे अधिक ठंड

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। राजधानी दिल्ली में मौसम का तापमान लगातार कम हो रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर पश्चिम से आ रही ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली के न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इस वजह से इस सीजन में पहली बार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। लिहाजा, दिल्ली में शुक्रवार की सुबह इस सीजन में सबसे अधिक ठंडी रही, लेकिन दिन में अच्छी धूप निकलने के कारण ठंड से राहत रही।

18 नवंबर को आठ सालों में रही सबसे अधिक ठंड

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 18 नवंबर को पिछले आठ सालों में सबसे अधिक ठंडी रही। इससे पहले वर्ष 2014 में 18 नवंबर को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद इस साल 18 नवंबर को ठंड ज्यादा रही। हालांकि, पिछले साल 17 नवंबर को ही न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मुंगेशपुर व रिज एरिया रहे सबसे अधिक ठंडे

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। मुंगेशपुर व रिज एरिया सबसे अधिक ठंडे स्थान रहे। इन जगहों पर न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.2 डिग्री सेल्सियस और 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वहीं अधिकतम तापमान क्रमश: 24.7 डिग्री सेल्सियस और 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों मे दिल्ली और एनसीआर के शहरों समेत उत्तर भारत में भी ठंड में इजाफा होगा। इसके साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला भी तेज हो सकता है।

Delhi Trade Fair 2022: दिल्ली के ट्रेड फेयर में जाने से पहले नोट करें 7 जरूरी बातें, जाने कैसे बचेगा आपका पैसा