Move to Jagran APP

DU : हम नए सपनों के साथ भारत का संकल्प ले रहे हैं, शताब्दी दौड़ के आयोजन पर बोले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

Delhi DU Centenary Race मुंडा दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शुक्रवार को आयोजित डीयू शताब्दी दौड़ के उद्घाटन अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। विश्वविद्यालय के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में डीयू द्वारा इस दौड़ का आयोजन किया गया।

By Rahul ChauhanEdited By: Pradeep Kumar ChauhanPublished: Fri, 18 Nov 2022 08:02 PM (IST)Updated: Fri, 18 Nov 2022 08:02 PM (IST)
DU : हम नए सपनों के साथ  भारत का संकल्प ले रहे हैं, शताब्दी दौड़ के आयोजन पर बोले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा
DU Centenary Race: नीरज चोपड़ा के साथ मुंडा ने डीयू स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स से शताब्दी दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi DU Centenary Race: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जिस उद्देश्य को लेकर हम नए सपनों के साथ नए भारत का संकल्प ले रहे हैं, उसके भविष्य की नींव विद्यार्थी हैं। मुंडा दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शुक्रवार को आयोजित डीयू शताब्दी दौड़ के उद्घाटन अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। विश्वविद्यालय के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में डीयू द्वारा इस दौड़ का आयोजन किया गया। ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के साथ मुंडा ने डीयू स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स से शताब्दी दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया।

loksabha election banner

हम सब मिलकर ऐसे संकल्प के साथ आगे बढ़ें

मुंडा ने कहा कि मैं भारत के उस कोने की मिट्टी से आता हूं, जहां से पैदा हुए महेंद्र सिंह धोनी देश की क्रिकेट का नेतृत्व करते हैं और दीपिका तीरंदाजी में दुनिया के फलक पर चमक रही हैं। ये सभी उपलब्धियां भारत की हैं। हमें इस सुगंध को दुनिया में फैलाना है। यही इस शताब्दी दौड़ का उद्देश्य है। उन्होंने आह्वान किया कि आइये हम सब मिलकर ऐसे संकल्प के साथ आगे बढ़ें जिससे हम 2047 में देश को अपनी नई पीढ़ी को सौंपने में गर्व महसूस करें। डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि जब कुछ बड़ा काम करने वाले का नाम लिया जाता है तो सबको खुशी होती है। नीरज चोपड़ा उसी का उदाहरण हैं।

नीरज चोपड़ा जैसा बनने के लिए फिट रहना जरूरी

उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा जैसा बनने के लिए फिट रहना जरूरी है। कुलपति ने बताया कि डीयू अब फिट इंडिया प्रोग्राम के तहत वैल्यू एडेड कोर्स भी शुरू कर रहा है। शिक्षा नीति 2020 के अनुसार वह करिकुलम का भाग भी होगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विवेक ठाकुर ने कहा कि वर्तमान भी भारत का है और भविष्य भी भारत का है। भारत ने अगली जी-20 बैठक की मेजबानी ली है, ये कोई साधारण बात नहीं है।

50 दिव्यांग विद्यार्थी भी दौड़ में शामिल

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के सहयोग से आयोजित करीब 4.3 किलोमीटर की इस दौड़ में बड़ी संख्या में डीयू के विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और पूर्व छात्रों ने भाग लिया। 50 दिव्यांग विद्यार्थी भी दौड़ में शामिल हुए। सभी को प्रमाणपत्र व टी-शर्ट भी प्रदान की गईं। इस मौके पर भारतीय नेटबाल टीम की कप्तान रहीं डीयू की पूर्व छात्रा प्राची तलहान, प्रो. श्री प्रकाश सिंह, प्रो. बलराम पाणी, कुलसचिव डा. विकास गुप्ता भी उपस्थित रहे।

AIIMS NEWS: देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स में अब कैश की टेंशन खत्म, 1 अप्रैल से सभी पेमेंट होंगे डिजिटल

Shraddha Murder Case: 'प्यार भरे रिश्तों में ऐसा होता है', दो साल पहले आफताब के पीटने पर दोस्त से बोली श्रद्धा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.