विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में एक महीने के अंदर दूसरी बार मिला आईईडी, एनएसजी ने बम को किया निष्क्रिय

By Mangal YadavEdited By:
Published: Thu, 17 Feb 2022 04:24 PM (IST)Updated: Thu, 17 Feb 2022 09:33 PM (IST)

दिल्ली के पुरानी सीमापुरी में एक घर में आईईडी (बम) मिला है। स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने ...और पढ़ें

पुरानी सीमापुरी डी ब्लाक स्थित इसी गली में मकान में चल रही है जांच।
पुरानी सीमापुरी डी ब्लाक स्थित इसी गली में मकान में चल रही है जांच।

नई दिल्ली [शुजाउद्दीन]। पुरानी सीमापुरी इलाके के एक घर में बृहस्पतिवार दोपहर आइईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस्) यानी बम मिलने से हड़कंप मच गया। 14 जनवरी को गाजीपुर फूल मंडी में मिले आइईडी की जांच करते दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की टीम चार संदिग्ध युवकों की तलाश करते हुए पुरानी सीमापुरी स्थित सुनार वाली गली के एक मकान में पहुंची थी। घर से युवक गायब मिले, लेकिन घर की तलाशी लेने पर बैग में संदिग्ध सामान मिला। आनन फानन में बम निरोधक दस्ता व दमकल को मौके पर बुलाया गया। बम की पुष्टि होने पर नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड (एनएसजी) की टीम भी पहुंच गई। स्थानीय पुलिस ने इलाके को खाली करवाकर बैरिकेड से सील कर दिया। शाम के वक्त एनएसजी की टीम ने राेबोट की मदद आइईडी को एक डिफ्यूजिंग मशीन में रखा।

इसके बाद पास के दिलशाद गार्डन के जेएंडके पाकेट के पार्क में 12 फीट गड्ढा खोदकर उसमें आइईडी को डाला गया। इसके बाद इसमें धमाका हुआ। इस तरह से उसे निष्क्रिय किया गया। पुलिस मकान के मालिक हाशिम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि 14 जनवरी को गाजीपुर फूल मंडी में आइईडी मिला था, स्पेशल सेल इसकी जांच कर रही है। सेल को सूचना मिली थी कि आइइडी रखने में शामिल चार संदिग्ध पुरानी सीमापुरी में छिपे हैं। सेल की एक टीम बृहस्पतिवार दोपहर पौने दो बजे सुनार वाली गली मकान नंबर-49 पर पहुंची। 22 गज में बने तीन मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर टीम पहुंची। लेकिन वहां ताला लगा हुआ था। टीम दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची और जांच शुरू की। कमरे के अंदर काले रंग के बैग में काफी संदिग्ध सामान रखा हुआ था। जांच करने पर बैग में आइईडी मिला।

तत्काल एनएसजी व एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी की। एनएसजी की टीम कई घंटे घर में जांच करती रही। शाम करीब सात बजे टीम आइईडी को निष्क्रिय करने के लिए ले गई। सूत्रों की माने तो आइईडी एक्टिवेट था और उसका टाइमर भी चालू था। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि हाशिम ने दो माह पहले शकील नाम के प्रापर्टी एजेंट के द्वारा संदिग्धों को घर किराये पर दिया था, पुलिस सत्यापन भी नहीं करवाया था। पुलिस शकील की भी तलाश कर रही है। पुलिस हाशिम व उसके पड़ोसियों से पूछताछ कर संदिग्धों के बारे में पता लगा रही है।

यह भी पढ़ेंः होली में घर जाना चाहते हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर, रेलवे की तरफ से आया बड़ा अपडेट

यह भी पढ़ेंः जानिए कैसे दिल्ली पुलिस को मिली ओल्ड सीमापुरी में बम की सूचना, ऐसे हुआ खुलासा