विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railway: क्या होली में घर जाने के लिए मिलेगा कंफर्म टिकट? रेलवे की तरफ से आया बड़ा अपडेट

By Mangal YadavEdited By:
Published: Thu, 17 Feb 2022 09:25 PM (IST)Updated: Thu, 17 Feb 2022 11:07 PM (IST)

Indian Railways होली में घर जाने वालों को निराशा हाथ लगती दिख रही है। यूपी-बिहार और झारखंड जाने वाली ट्रेनों ...और पढ़ें

होली में घर जाने वालों को नहीं मिल रहा कंफर्म रेल टिकट
होली में घर जाने वालों को नहीं मिल रहा कंफर्म रेल टिकट

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। कोरोना संकट की वजह से बंद की गई लंबी दूरी की लगभग सभी ट्रेनें अब पटरी पर लौट गई हैं, लेकिन होली में घर जाने वालों की परेशानी दूर नहीं हुई है। पूर्व दिशा की अधिकांश ट्रेनों में 10 से 17 मार्च तक सीट उपलब्ध नहीं है। यात्रियों के लिए अब विशेष ट्रेनों का सहारा है। भीड़ वाले रूट पर त्योहार विशेष ट्रेनें चलाई जाती हैं।बिहार व झारखंड जाने वाली कई ट्रेनों में फरवरी अंतिम सप्ताह से ही टिकट मिलना मुश्किल है। पटना के लिए राजधानी, मगध सहित कुछ ट्रेनों में अभी कंफर्म टिकट उपलब्ध है। लेकिन, अधिकांश ट्रेनों कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल है। मार्च के दूसरे सप्ताह से यह परेशानी और बढ़ रही है। लगभग सभी ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची का टिकट मिल रहा है।

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जनरल कोच में भी यात्रियों को आरक्षित टिकट लेकर यात्रा करनी पड़ रही है, लेकिन कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सभी रूट पर भीड़ का आंकलन किया जा रहा है। ज्यादा प्रतीक्षा सूची वाले रूट पर यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहार विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की जाएगी।

पटना व दरभंगा जाने वाली ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति

जनसाधारण एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस में अभी कंफर्म टिकट उपलब्ध है। हावड़ा दुरंतो, जयनगर गरीब रथ, विक्रमशीला एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, भागलपुर गरीबरथ, पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सहित अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों में दस मार्च के बाद सीट उपलब्ध नहीं है। दरभंगा जाने वाले यात्रियों को भी कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है।

गया के लिए प्रतीक्षा सूची

महाबोधि एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस और गोडा हमसफर में सीट उपलब्ध नहीं है। गया से होकर गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस में कुछ सीटें उपलब्ध हैं।

धनबाद व रांची के यात्रियों को भी परेशानी

धनबाद जाने वाले यात्रियों को फरवरी में भी कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। हावड़ा राजधानी, सियालदह राजधानी, जलियावाला बाग एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, सियालदह दुरंतो, पूर्वा एकसप्रेस में होली तक सीट खाली नहीं है। रांची राजधानी में कुछ सीट खाली है। वहीं, रांची जाने वाली झारखंड एक्सप्रेस, गरीबरथ और आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस में होली के नजदीक जगह नहीं है।