Move to Jagran APP

Delhi Crime: दिल्ली में युवक को चाकू मारकर लूटने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक 22 नवंबर को डॉक्टरों ने विकास को बयान देने के लिए स्वस्थ घोषित किया और इसके बाद उसका बयान दर्ज किया गया। विकास ने पुलिस को बताया कि वह सुनील और अर्जुन को जानता है और उनके साथ दो अन्य युवक भी थे।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 05:56 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 05:56 PM (IST)
Delhi Crime: दिल्ली में युवक को चाकू मारकर लूटने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
घायल विकास को अस्पताल में भर्ती कराया था।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। एक युवक की छाती में चाकू मारकर मोबाइल और पैसे लूटने के दो आरोपितों को बुराड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित पश्चिम कमल विहार निवासी सुनील और अर्जुन ने विकास नाम के युवक को विगत 15 नवंबर को चाकू मारकर लूट लिया था। सूचना पर पुलिस ने घायल विकास को अस्पताल में भर्ती कराया था।

loksabha election banner

पुलिस के मुताबिक 22 नवंबर को डॉक्टरों ने विकास को बयान देने के लिए स्वस्थ घोषित किया और इसके बाद उसका बयान दर्ज किया गया। विकास ने पुलिस को बताया कि वह सुनील और अर्जुन को जानता है और उनके साथ दो अन्य युवक भी थे। 15 नवंबर की रात चारों ने उसे घेर लिया और पैसे मांगे। जब उसने पैसे देने से मना किया तो उस पर चाकू से वार कर मोबाइल और 500 रुपये लूटकर फरार हो गए। विकास के बयान के बाद पुलिस ने सुनील और अर्जुन को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उनके दो साथी जहांगीरपुरी निवासी जोनी और मुकुंदपुर निवासी बाबू फिलहाल फरार हैं। पुलिस के मुताबिक घायल विकास को जब खून की जरूरत पड़ी थी तो मुख्य सिपाही संजय त्यागी और सिपाही विनोद ने रक्त दान दान किया था।

पांच किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

वहीं, मध्य जिला की आईपी इस्टेट थाना पुलिस ने पांच किलो गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान उत्तर प्रदेश (यूपी) के लखीमपुर खीरी निवासी मेहताब आलम के रूप में हुई है। वह यूपी से गांजा लाकर उसकी आपूर्ति दिल्ली में करता था। पुलिस अब तस्कर के संपर्कों की तलाश में जुट गई है।

मध्य जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस जिले में मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों पर लगातार नजर रख रही है। वहीं, उनकी गिरफ्तारी भी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली थी कि यूपी का एक तस्कर इलाके में गांजे की तस्करी कर रहा है। वह गांजे के साथ दिल्ली आने वाला है। इसकी सूचना पर आईपी एस्टेट के इंस्पेक्टर की टीम ने 22 नवंबर को मेहताब आलम को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से पांच किलो एक सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह स्थानीय तस्कर से गांजा लेकर उसे राजधानी में अलग-अलग लोगों को बेचता था। वह लंबे समय से गांजे की तस्करी में लिप्त था। लेकिन अभी तक वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.