विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi News: शादी में जा रहे दो भाइयों को पुरानी रंजिश में मारी गोली, घायल; एक की हालत नाजुक

Published: Mon, 05 Feb 2024 08:47 PM (IST)

दिल्ली के वेलकम में रात को दो भाई झील पार्क के पास एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे ...और पढ़ें

शादी में जा रहे दो भाइयों को पुरानी रंजिश में मारी गोली
शादी में जा रहे दो भाइयों को पुरानी रंजिश में मारी गोली

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। वेलकम में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो भाइयों पर पुरानी रंजिश में चार लोगों ने गोली चला दी। गोली एक भाई के कान को छूती हुई दूसरे के सीने में जा लगी। वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए।

चार महीने पहले भी हुई थी मारपीट

घायल हालत में जीटीबी अस्पताल में सुमित और उसके चचेरे भाई राहुल को भर्ती करवाया गया है। राहुल की हालत नाजुक बनी हुई है। वेलकम थाना पुलिस हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में प्राथमिकी की है। चार माह पहले भी आरोपियों ने सुमित के साथ मारपीट की थी।

सुमित अपने परिवार के साथ एस-ब्लॉक में रहता है। उसका प्रॉपर्टी का कारोबार है। इसका भाई राहुल पेशे से ऑटो चालक है और परिवार के साथ बुराड़ी इलाके में रहता है। रात को वह दोनों झील पार्क के पास एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

एक भाई के सीने में लगी लोगी

सुमित ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि उसी दौरान उन्हें चार लोगों ने घेर लिया और मारपीट करने लगे। एक आरोपी ने पिस्टल निकाल कर गोली चला दी। गोली उसके कान को छूती हुई उसके भाई के सीने में जा लगी। लोग आरोपितों को पकड़ने के लिए आगे आए तो वह हवा में गोली चलाकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- 

Delhi Crime: युवक की चाकू से वार कर हत्या करने वाले नाबालिग लुटेरे पकड़े, CCTV फुटेज में मिले थे अहम सबूत

Delhi Crime: दिल्ली में महिला से एक ही शख्स ने दो बार किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार