यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Crime: दिल्ली में महिला से एक ही शख्स ने दो बार किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
राजधानी दिल्ली में एक महिला के साथ दो अलग-अलग मौकों पर एक ही आरोपी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने ...और पढ़ें

एएनआई, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक महिला के साथ दो अलग-अलग मौकों पर एक ही आरोपी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पहली एफआईआर 28 जनवरी को दर्ज की गई थी, जबकि दूसरी एफआईआर फरवरी के पहले हफ्ते में नारायणा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी।
पुलिस ने कहा कि पीड़ित महिला का बयान 31 जनवरी को दर्ज किया गया था। अस्पताल से मिली जानकारी और पीड़िता के बयान के आधार पर 2 फरवरी, 2024 को उसी व्यक्ति के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई, क्योंकि उस घटना की तारीख पिछली एफआईआर में उल्लिखित तारीख से अलग थी।
पुलिस ने कहा कि 28 जनवरी 2024 को दर्ज मामले में आरोपी पहले से ही न्यायिक हिरासत में है।
