विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में बारिश के पानी में डूबने से किशोर की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman
Published: Fri, 11 Jul 2025 09:11 PM (IST)

दक्षिणी दिल्ली के जाकिर नगर में डीडीए पार्क की झील में डूबने से 17 वर्षीय सलमान की मौत हो गई। ...और पढ़ें

पार्क में बनी झील में डूबने से किशोर की मौत।
पार्क में बनी झील में डूबने से किशोर की मौत।

HighLights

  1. जाकिर नगर झील में किशोर डूबा |
  2. गोताखोरों ने शव निकाला |
  3. पुलिस ने जांच शुरू की |

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना अंतर्गत जाकिर नगर स्थित डीडीए के पार्क में बनी झील में डूबकर एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद किशोर के शव को झील से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा स्वजन को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने बताया कि मूलरूप से मेरठ, उत्तर प्रदेश निवासी 17 वर्षीय सलमान यहां खिजराबाद में अपने पिता ताहिर के साथ रहता था। ताहिर यहां मजदूरी करता है। जाकिर नगर स्थित डीडीए के अशोका पार्क में एक झील बनी हैं, जिसमें फव्वारा भी लगा हुआ है। इसके चारों को रेलिंग और दीवार भी बनी हुई है।

वर्षा के कारण झील के ढाल पर फिसलन थी

सलमान बुधवार शाम अपने एक दोस्त के साथ अशोका पार्क में घूमने के गया था। उस दौरान तेज वर्षा हो रही थी। सलमान के दोस्त ने पुलिस को बताया कि सलमान रेलिंग कूदकर अंदर चला गया। वर्षा के कारण झील के ढाल पर फिसलन थी। सलमान जैसे ही झील के किनारे पर पहुंचा उसका पैर फिसल गया और वह झील में जा गिरा और डूबने लगा। उसने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन किनारों पर फिसलन होने के कारण वह सफल नहीं हो सका, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने झील में सलमान की तलाश शुरू की

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने झील में सलमान की तलाश शुरू की। वर्षा के कारण झील के आसपास फिसलन होने और जलस्तर बढ़ा होने के कारण राहत कार्य में काफी दिक्कत आ रही थी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सलमान को झील से निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा स्वजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें- Earthquake in Delhi-NCR: लगातार दूसरे दिन डोली दिल्ली की धरती, लोग घरों से निकल आए बाहर