विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Siya Kakkar Suicide: कॉल डिटेल रिपोर्ट से खुल सकती है सिया की 'मौत' की गुत्थी

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 26 Jun 2020 07:31 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 03:04 PM (IST)

TikTok Star Siya Kakkar Suicide Newsपुलिस ने उसके कमरे से उसका मोबाइल लैपटॉप और कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। फिलहाल उसके कमरे को बंद कर दिया गया है।

Siya Kakkar Suicide: कॉल डिटेल रिपोर्ट से खुल सकती है सिया की 'मौत' की गुत्थी
Siya Kakkar Suicide: कॉल डिटेल रिपोर्ट से खुल सकती है सिया की 'मौत' की गुत्थी

नई दिल्ली [स्वदेश कुमार]। TikTok Star Siya Kakkar Suicide News: अज्ञात कारणों से आत्महत्या करने वाली दिल्ली की टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने ऐसा कदम क्यों उठाया? यह दिल्ली पुलिस के लिए 2 दिन बाद भी पहेली बना हुआ है। वहीं, पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है और बताया जा रहा है कि सिया की आत्महत्या को लेकर पुलिस लगातार रिश्तेदारों, परिचितों और स्कूल के दोस्तों से पूछताछ कर रही है।  इस बाबत सिया कक्कड़ के मैनेजर से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। बताया जा रहा है कि हाल ही में सिया एक वीडियो सॉन्ग शूट करने को लेकर किसी कंपनी से बातचीत हो रही थी। वह इसको लेकर बेहद उत्साहित भी थी। 

धमकी मिलने के पहलू की भी कर रही जांच

पुलिस सूत्रों की मानें तो शुरुआती जांच में पता चला है कि टिकटॉक स्टार सिया को लगातार धमकियां मिल रही थीं। यह धमकी किस संदर्भ में मिल रही थी? पुलिस इसका पता चलाने में जुट गई है। सिया की आत्महत्या से जुड़े अन्य एंगल पर  भी पुलिस ने जांच तेज कर दी है। 

Siya Kakkar Suicide News: क्या तनाव में थी सिया कक्कड़, काफी समय से वीडियो भी बनाने कर दिए थे कम

CDR से खुल सकते हैं कई राज

आत्महत्या की खबर पाकर सिया कक्कड़ के गीता कॉलोनी स्थित घर पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त कर दिया है, साथ ही फोन की कॉल डिटेल रिपोर्ट भी निकलवाई जा रही है, जिससे यह पता चल सके कि आत्म हत्या से पहले किस-किस से बात हुई थी।  पुलिस ने उसके कमरे से उसका मोबाइल, लैपटॉप और कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। फिलहाल, उसके कमरे को बंद कर दिया गया है। 

मैनेजर से भी हुई है पूछताछ

पुलिस ने परिवार के सदस्यों के अलावा उसके मैनेजर से भी पूछताछ की है। मैनेजर ने बताया कि बुधवार को दिन में उसने आखिरी बार अपना वीडियो टिकटॉक पर डाला था। इसके साथ एक गाने को लेकर उनकी चर्चा हुई, लेकिन इस दौरान वह किसी तरह से परेशान या तनाव में नहीं थी। परिवार ने भी पुलिस पूछताछ में किसी तरह के तनाव की बात से इनकार किया है। उसकी मौत से परिवार में मातम पसर गया है। परिवार के लोग किसी से बातचीत नहीं कर रहे हैं। 

वहीं, सिया कक्कड़ की आत्महत्या को लेकर परिवार का कहना है  कि बुधवार को जब खाना खाने के लिए बुलाने के लिए घर का सदस्य गया तो कमरा अंदर से बंद था। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर वह फंदे पर झूल रही थी। रात 9.30 बजे स्वजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यहीं से गीता कॉलोनी थाने को सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।