Move to Jagran APP

Delhi News: घर से मुंबई जाने के लिए निकली 3 छात्राओं के साथ दुष्कर्म, दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को भेजा नोटिस

Delhi News राजधानी दिल्ली में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया गया है। दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले का संज्ञान लिया है। इसे लेकर दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा गया है। मामले एफआईआर दर्ज हो गया है।

By Abhishek TiwariEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 12:44 PM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 12:44 PM (IST)
दिल्ली में घर से मुंबई जाने के लिए निकली 3 छात्राओं के साथ दुष्कर्म

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से तीन छात्राओं के साथ दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह वारदात उस वक्त हुई जब तीन लड़कियां घर से मुंबई जाने के लिए निकली तो नई दिल्ली स्टेशन पर अनजान शख्स उन्हें टिकट बुक करवाने के बहाने रोहिणी स्थित अपने मकान ले गया और वहां उनके साथ दुष्कर्म किया।

loksabha election banner

दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को भेजा नोटिस

घटना छह अगस्त की बताई जा रही है। इस मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है। इस संबंध में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, "तीन नाबालिग स्कूल की लड़कियां घर से मुंबई जाने के लिए निकली तो नई दिल्ली स्टेशन पर अनजान शख्स उन्हें टिकट बुक करवाने के बहाने अपने घर ले गया और उनके साथ दुष्कर्म किया। लड़कियां किसी तरह बचकर निकलीं। तुरंत कार्यवाही के लिए पुलिस को नोटिस भेजा है।"

घटना की सूचना मिलते दिल्ली पुलिस एक्टिव हो गई है। मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- 

Delhi Mask Challan: सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क मिले तो देना होगा 500 जुर्माना, दिल्ली सरकार ने जारी किया आदेश

Shrikant Tyagi: गिरफ्तारी के बाद भी नहीं टूटा श्रीकांत त्यागी का राजनीतिक गुरूर, साथ न देने वालों को दी खुली 'धमकी'

मुकेश खन्ना पर FIR दर्ज करने को लेकर दिल्ली पुलिस को नोटिस

दिल्ली महिला आयोग ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर अभिनेता मुकेश खन्ना पर एफआइआर दर्ज करने की मांग की है। इस मामले में आयोग ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को नोटिस भेजा है। नोटिस में आयोग ने पुलिस से 13 अगस्त तक एफआइआर की कापी और मामले की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी है।

आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि मुकेश खन्ना को ये समझना चाहिए कि शक्तिमान सिर्फ हवा में उड़कर नहीं, बल्कि महिलाओं का सम्मान करने से बनते हैं। महिलाओं को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी उनकी घटिया सोच को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि अभिनेता को अपनी टिप्पणी के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.