Move to Jagran APP

Delhi Metro: इन 7 सुविधाओं से बदल जाएगा दिल्ली-एनसीआर के लाखों यात्रियों का सफर

Delhi Metro Service News दिल्ली मेट्रो से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने अपने लाखों यात्रियों ये सुविधाएं देने के लिए मोबाइल ऐप को अपग्रेड करने का काम तेज कर दिया है जिस पर तकरीबन 1 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 10 Oct 2020 12:52 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2020 02:18 PM (IST)
दिल्ली मेट्रो में यात्रा की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Delhi Metro Service News:  लगातार अपनी सेवाओं और सुविधाओं में विस्तार कर रहे दिल्ली मेट्रो रेल निगम  (Delhi Metro Rail Corporation) ने अब मोबाइल ऐप सेवा को भी शामिल करने का एलान किया है। इस ऐप के जरिये कई नई सेवाओं के सक्रिय होते ही दिल्ली-एनसीआर के लाखों यात्रियों का सफर बेहद सुहाना और आसान भी हो जाएगा। इन सेवाओं के तहत मेट्रो ट्रेन में यात्रा से लेकर मेट्रो स्टेशनों पर कितनी भीड़ है? इसकी भी जानकारी यात्रियों को अपने मोबाइल फोन पर इस ऐप के जरिये मिलेगी। इसके अलावा  इंटरचेंज की जानकारी और बेहतर यात्रा का रूट भी यात्रियों को एक क्लिक पर मिल जाएगा। दरअसल, न्यू इनिसिएटिव योजना के तहत यात्रियों को रियल टाइम जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे यात्री पल-पल की जानकारी हासिल कर उसका इस्तेमाल अपने मेट्रो सफर के लिए कर सकेगा। यह सुविधा यात्रियों के सफर को आसान बनाएगा।

loksabha election banner

दिल्ली मेट्रो से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक,  दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने अपने लाखों यात्रियों ये सुविधाएं देने के लिए  मोबाइल ऐप को अपग्रेड करने का काम तेज कर दिया है, जिस पर तकरीबन 1 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। दिल्ली मेट्रो ने अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप को अपग्रेड करने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है और इसके तहत निविदा भी जारी कर दी गई है। 

यात्रियों को करना होगा बस एक काम

दिल्ली मेट्रो के यात्री अगर इस सुविधा और सेवा को पाना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। इसके लिए यात्रियों को सिर्फ अपने मोबाइल फोन पर दिल्ली मेट्रो एप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद दिल्ली मेट्रो से जुड़े सभी अपडेट यात्रियों को मिलने शुरू हो जाएंगे। पॉपअप नोटिफिकेशन के अलावा एसएमएस अलर्ट के जरिये लाइव सूचना भी यात्रियों को मुहैया कराई जाएगी।

जानें- 7 सेवाओं/सुविधाओं के बारे में

  1. किस स्टेशन या रूट पर भीड़ की स्थिति क्या है? इसकी जानकारी मोबाइल ऐप पर यात्रियों को मिलेगी।
  2. किसी रूट/लाइन पर कोई तकनीकी खामी है या फिर ब्रेकडाउन होने तक ऐप पर तुरंत जानकारी अपडेट कर दी जाएगी।
  3. आपात स्थिति में दिल्ली में किस मेट्रो स्टेशन या रूट पर सेवाएं बाधित हैं, इसकी जानकारी भी यात्रियों को  पलभर में मिल जाएगी।
  4. यात्रा के दौरान कौन से रूट लोगों के लिए बेहतर होगा? यह सुविधा भी मोबाइल ऐप में दी जाएगी।
  5. भूख लगने की स्थिति में खाने की सुविधा कहां है? यह जानकारी भी यात्री को मिलेगी।
  6. खरीदारी करने के लिए कहां पर सुविधा है या फिर मूवी हॉल की जानकारी भी होगी।
  7. मेट्रो रूट मैप से भी यात्रियों का सफर आसान होगा।

ये भी पढ़ेंः Delhi Metro: दिल्ली-NCR के लाखों यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब सफर हो जाएगा और आसान

गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम यात्रियों को किसी भी  तरह की परेशानी से बचाने के लिए नए-नए प्रयोग करता रहता है। मसलन, ट्वीट हैंडल पर भी डीएमआरसी ताजा अपेडट देता रहता है। कहां पर मेट्रोे खराब हुई और कितनी देर में ठीक हो गई? यह जानकारी ट्वीट के जरिये दिल्ली मेट्रो अपने यात्रियों को देता है। बावजूद इसके मोबाइल ऐप की सेवा से यात्रियों को कई फायदे होंगे। उन्होंने जानकारी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना होगा, बस मोबाइल ऐप को डाइनलोड करना होगा बस। इसके बाद सारी जानकारी यात्रियों को  मिलने लगेगी।

Delhi Metro News: चौथे फेज की मेट्रो में मिलने वाली इस सुविधा के बारे में जानकर यात्री हो जाएंगे खुश

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.