विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tejashwi Yadav Ring Ceremony: तेजस्वी और राजश्री की हुई सगाई, देखें तस्वीर; शाम को होगी शादी

By Jp YadavEdited By:
Published: Thu, 09 Dec 2021 01:04 PM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 04:17 PM (IST)

Tejashwi Yadav Ring Ceremony बताया जा रहा है कि सगाई के बाद शादी का कार्यक्रम रखा गया है। तेजस्वी यादव ...और पढ़ें

Tejashwi Yadav Ring Ceremony: दिल्ली के फार्म हाउस पर होगी तेजस्वी-राजश्री की सगाई, गली में तैनात हैं दर्जनभर बाउंसर
Tejashwi Yadav Ring Ceremony: दिल्ली के फार्म हाउस पर होगी तेजस्वी-राजश्री की सगाई, गली में तैनात हैं दर्जनभर बाउंसर

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की दिल्ली में बृहस्पतिवार दिन में एलेक्सिस (राजश्री) से सगाई हो गई। इस मौके पर चुनिंदा मेहमान मौजूद थे। सगाई के बाद शाम को शादी का कार्यक्रम रखा गया है। तेजस्वी यादव की राजश्री के साथ सगाई दक्षिणी दिल्ली के सैनिक फार्म स्थित मीसा भारती के फार्महाउस पर हुई। इसके लिए फार्महाउस को सजाया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, सगाई स्थल यानी मीसा भारती के फार्महाउस पर सभी चुनिंदा मेहमान पहुंचे। यहां पर समाजवादी पार्टी के झंडे वाली कई गाड़ियां भी पहुंची हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव भी इस कार्यक्रम में पहुंचे। हालांकि, इसी पुष्टि अगले कुछ घंटों बाद ही हो सकती है। बता दें कि लालू प्रसाद यादव की एक बेटी के शादी मुलायम सिंह यादव के भाई के बेटे से हुई है। इस लिहाज से मुलायम सिंह यादव राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के समधी हैं।

इसे भी पढ़ें: Tejashwi Yadav Marriage: दिल्‍ली में मिले थे दिल, आज राजश्री संग हुई सगाई, अब लेंगे सात फेरे; जानिए दुल्‍हन कब आएंगी बिहार

Tejashwi Yadav Marriage Highlights 


  • सगाई के बाद बृहस्पतिवार को ही शादी भी हो जाएगी। तेजस्वी यादव और राजश्री की शादी समाोरह को बेहद गोपनीय रखा गया है।
  • तेजस्वी यादव और राजश्री के शादी समारोह में काफी कम संख्या में मेहमान शामिल होने वाले हैं। 
  • समारोह में घर-परिवार के अलावा सिर्फ बेहद करीबी रिश्तेदारों व पारिवारिक मित्रों को ही आमंत्रित किया गया है। यही कारण है कि समारोह घर में ही आयोजित किया जा रहा है।
  • मीसा भारती के फार्म हाउस वाली गली बंद कर दी गई है। सुरक्षा के लिहाज से गार्ड के अलावा बाउंसर भी तैनात कर दिए गए हैं।
  • 10 दिसंबर को तेजस्वी की बहन मीसा भारती की शादी की सालगिरह भी है जिसे मनाने के लिए भी साथ ही साथ तैयारी की जा रही है। इसलिए यह समारोह दोहरी खुशी वाला है।

  • तेजस्वी यादव की शादी के लिए उनके चाचा सुखदेव राय को न्योता भी भेजा है। 
  • लालू यादव की सात बेटियां हैं, ऐसे में समधियों को खासतौर से शादी में शामिल होने के लिए न्योता भेजा है।
  • लालू प्रसाद यादव की बेटी अनुष्का की शादी हरियाणा के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव के बेटे चिरंजीव से हुई है। ऐसे में हरियाणा के रेवाड़ी से समधी परिवार समेत बुधवार को ही पहुंच गए हैं।
  • लालू यादव के एक समधी यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव भी हैं, बताया जा रहा है कि उन्हें भी न्योता भेजा गया है। 
  • जानकारी मिली है कि तेजस्वी यादव और राजश्री दोनों ने दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। दोनों की जान पहचान पढ़ाई के दौरान हुई और यह लव स्टोरी में तब्दील हो गई। 
  • यह भी पता चला है कि राजश्री का परिवार मूलरूप से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता का रहने वाला है।

Marriage In Lalu Family: आखिर कैसे लालू के परिवार की शादी में दिखेगा हरियाणा का जलवा

यह भी पढ़ेंः दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में बम धमाका, नायब कोर्ट जख्मी; फोरेंसिक व एनएसजी की टीमों ने शुरू की जांच

रोहिणी कोर्ट की सुरक्षा में कहां हुई चूक? जानिए आखिर कैसे कोर्ट रुम तक पहुंच गया टिफिन बम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।