विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटाखा बिक्री से नहीं हटेगा बैन, सुप्रीम कोर्ट ने दिया कारोबारियों को झटका

By JP YadavEdited By:
Published: Fri, 13 Oct 2017 12:54 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 13 Oct 2017 09:46 PM (GMT+05:30)

सुप्रीम कोर्ट ने लोगों की सेहत और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

पटाखा बिक्री से नहीं हटेगा बैन, सुप्रीम कोर्ट ने दिया कारोबारियों को झटका
पटाखा बिक्री से नहीं हटेगा बैन, सुप्रीम कोर्ट ने दिया कारोबारियों को झटका

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली और एनसीआर में एक नवंबर तक पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे व्यापारियों को झटका लगा है। जस्टिस एके सीकरी की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर से बैन हटाने से इन्कार कर दिया। याचिका में सर्वोच्च न्यायालय से उसके नौ अक्टूबर के आदेश में संशोधन की मांग की गई थी।

व्यापारियों ने बुधवार को अदालत से इस मामले में जल्द सुनवाई का अनुरोध किया था। उनका कहना था कि वे पटाखे खरीदने में काफी पूंजी लगा चुके हैं और यदि प्रतिबंध जारी रहा, तो उनको भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। आज सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह बैन अगली सुनवाई तक लागू रहेगा।

यह भी पढ़ेंः पटाखा बैन पर SC के आदेश के समर्थन में PM मोदी के सांसद, दिया ऐसा बयान

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने लोगों की सेहत और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पटाखों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी थी और दिवाली पर पटाखे बेचने के लिए जारी लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। अदालत ने कहा था कि एक नवंबर के बाद शर्तों के साथ पटाखों की बिक्री हो सकेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।