Move to Jagran APP

Lok Sabha Election: कल से चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालेंगी सुनीता केजरीवाल, इस लोकसभा सीट पर रोड शो से होगी शुरुआत

दिल्ली की मंत्री और AAP नेता आतिशी ने कहा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरेंगी और AAP उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगी। इसकी शुरुआत कल दिल्ली से होगी। 27 अप्रैल को वह पूर्वी दिल्ली में रोड शो करेंगी। फिर वह 28 अप्रैल को पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगी।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Published: Fri, 26 Apr 2024 02:05 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2024 02:05 PM (IST)
कल से चुनाव प्रचार में उतरेंगी सुनीता केजरीवाल।

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल शनिवार से लोकसभा चुनाव प्रचार करती दिखेंगी। दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने इसकी पुष्टि की। सुनीता केजरीवाल सबसे पहले पूर्वी दिल्ली पहुंचेंगी और रोड शो करेंगी।

loksabha election banner

बता दें, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार आप के प्रत्याशी हैं। इससे पहले सुनीता केजरीवाल अभी तक वीडियो संदेश के जरिए सीएम केजरीवाल का संदेश पढ़ती थीं। वहीं वह रामलीला मैदान में रैली को भी संबोधित किया था। इसके बाद उन्होंने रांची में भी I.N.D.I.A. रैली को संबोधित किया था।

27 अप्रैल को पूर्वी दिल्ली में करेंगी रोड शो

दिल्ली की मंत्री और AAP नेता आतिशी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरेंगी और AAP उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगी। इसकी शुरुआत कल दिल्ली से होगी। 27 अप्रैल को वह पूर्वी दिल्ली में रोड शो करेंगी। फिर वह 28 अप्रैल को पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगी। सुनीता केजरीवाल पंजाब, हरियाणा और गुजरात का भी दौरा करेंगी।"

आप ने सुनीता को बनाया था स्टार प्रचारक

बता दें, सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद यह सवाल उठने लगे थे कि आखिर लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का जिम्मा कौन संभालेगा? सीएम के जेल जाने की बदली परिस्थितियों में सुनीता केजरीवाल की भूमिका सामने आ गई है। आम आदमी पार्टी ने सुनीता को गुजरात के लिए जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी जगह दी थी। उनका नाम इस लिस्ट में सीएम केजरीवाल के ठीक बाद था।

ये भी पढ़ेंः 'बाथरूम से लेकर केजरीवाल के खाने तक की हो रही जासूसी', संजय सिंह का बड़ा आरोप; पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.