विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: छात्रों की भीड़ ने प्रेगनेंट कुत्ते को जमकर पीटा, फिर घसीटकर मार डाला; मुकदमा दर्ज

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sat, 19 Nov 2022 11:59 PM (IST)Updated: Sun, 20 Nov 2022 05:20 PM (IST)

दक्षिण पूर्वी दिल्ली में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। करीब 25 छात्रों के एक गिरोह ...और पढ़ें

छात्रों की भीड़ ने प्रेगनेंट कुत्ते को जमकर पीटा, फिर घसीटकर मार डाला (सांकेतिक तस्वीर)।
छात्रों की भीड़ ने प्रेगनेंट कुत्ते को जमकर पीटा, फिर घसीटकर मार डाला (सांकेतिक तस्वीर)।

नई दिल्ली, एजेंसी। दक्षिण पूर्वी दिल्ली में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। करीब 25 छात्रों के एक गिरोह गर्भवती कुत्ते को बुरी तरह से पीटा और पैरों से कुचलकर उसको मार डाला। यह छात्र कथित तौर पर डॉन बॉस्को तकनीकी संस्थान (Don Bosco Technical Institute) के छात्र बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की थाने में शिकायत की है।

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने पार्क में हुई नृशंस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार संस्थान के दो भाई भी कथित तौर पर वरिष्ठ कर्मचारियों के निर्देश पर वहां मौजूद थे।

वीडियो में एक छात्र ने कुत्ते को रॉड से पीटा

सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि एक प्रेगनेंट कुत्ता टिन शेड के अंदर डरा हुआ है, जिसे लड़कों का एक गिरोह उसे प्रताड़ित कर रहा है। सभी लड़के एक इंस्टीट्यूट के छात्र हैं। फिर एक छात्र रॉड से टिन शेड के अंदर जाता है और बाकी के छात्र उसे कुत्ते को पीटने को कह रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Ghaziabad: एक साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने बुरी तरह नोचा, चेहरे पर गहरे घाव; गंभीर हालत में PGI रेफर

छात्रों पर कार्रवाई की मांग

यह वीडियो 15 मिनट का है, जो काफी हृदयविदारक है। वीडियो वायरल होने के बाद पशु प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो में फिर छात्रों का गिरोह कुत्ते को घसीटता दिखा दे रहा है। जो कॉलेज परिसर के बाहर का है। प्रताड़ना से फीमेल कुत्ते की मौत हो गई। वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है।