विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghaziabad: एक साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने बुरी तरह नोचा, चेहरे पर गहरे घाव; गंभीर हालत में PGI रेफर

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sat, 19 Nov 2022 11:43 PM (IST)

Ghaziabad Dog Attack गाजियाबाद जिले में कुत्तों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। विजय नगर में शनिवार ...और पढ़ें

गजियाबाद में एक साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने बुरी तरह नोचा।
गजियाबाद में एक साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने बुरी तरह नोचा।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। गाजियाबाद जिले में कुत्तों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। विजय नगर में शनिवार शाम एक वर्षीय बच्ची को कुत्ते ने बुरी तरह नोच लिया।। उसके चेहरे पर गहरे घाव हुए हैं। बच्ची को स्वजन जिला एमएमजी अस्पताल ले गए थे, जहां से उसे नोएडा स्थित चाइल्ड पीजीआइ रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, विजय नगर में रहने वाले दंपती की एक वर्षीय बच्ची रिया शनिवार शाम को घर के बाहर खेल रही थी। तभी आवारा कुत्ता आया और बच्ची पर हमला कर दिया। स्वजन और आसपास के लोग आकर बच्ची को बचाते इससे पहले ही कुत्ते ने बच्ची को बुरी तरह नोच डाला।‌

बच्ची की हालत बहुत गंभीर

कुत्ते के काटने से बच्ची के चेहरे पर गहरे घाव हुए हैं।‌ माता-पिता उसे जिला एमएमजी अस्पताल ले गए जहां से बच्ची को पीजीआइ रेफर कर दिया गया। एमएमजी अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि बच्ची की हालत बहुत ही गंभीर है।‌ इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है।‌

नगर निगम की लापरवाही से बढ़ रहा कुत्तों का आतंक

शहर में पालतू कुत्तों के साथ आवारा कुत्तों का आतंक भी बढ़ रहा है। इसके लिए जिम्मेदार नगर निगम के अधिकारी लगातार लापरवाही बरत रहे हैं।‌ आवारा कुत्तों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, क्योंकि कुत्तों के टीकाकरण और बंध्याकरण के लिए जिम्मेदार नगर निगम लोगों की शिकायतों को नजरअंदाज कर रहा है। मलिन बस्तियों से लेकर पाश इलाकों में भी आवारा कुत्तों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यही वजह है कि आए दिन लोग कुत्तों का शिकार बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Dog Policy: नोएडा में अगले साल से बदलेगी डाग पालिसी, घटना होने पर मालिक को देना होगा 10 हजार का जुर्माना