VIDEO: देखिए सोनू सूद का ये आंखों में आंसू ला देने वाला सीन, अंत में बोले U R BEST, LOVE U
और तो और लोग सोनू सूद को उनके मेल आइडी पर मदद करने के लिए मेल भेजते हैं जब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से उनके घर पर सर्वे किया गया था उस दौरान उनके मेल बाक्स में 52 हजार से अधिक मेल आए हुए थे।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। कोरोना संक्रमण काल में अभिनेता सोनू सूद ने लोगों के लिए जो काम किया वो किसी से छिपा नहीं है। उनकी मदद करने की आदत को देखते हुए आज भी मुंबई स्थित उनके घर के बाहर लोगों की लाइन लगी रहती है। इंटरनेट मीडिया के जरिए उनसे मदद मांगने वालों की भी कमी नहीं है। सोनू सूद से लोग जैसे ही मदद मांगते हैं उनकी टीम उस व्यक्ति की मदद करने के लिए काम करना शुरू कर देती है। और तो और लोग सोनू सूद को उनके मेल आइडी पर मदद करने के लिए मेल भेजते हैं, जब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से उनके घर पर सर्वे किया गया था, उस दौरान उनके मेल बाक्स में 52 हजार से अधिक मेल आए हुए थे, सोनू ने उसका एक स्क्रीन शाट भी शेयर किया था। एक बार फिर उनकी आंखों से आंसू छलका है वो किसी और के लिए नहीं बल्कि उनकी बड़ी बहन के लिए। बड़ी बहन को जन्मदिन पर याद करते हुए सोनू सूद कई बार भावुक होते दिखते हैं। आप भी देखिए उनको वो ट्वीट।
Happy Birthday 🎂 my sister Monika love u loads, can't wait to see u soon ❤️ pic.twitter.com/zHPreeJiqi
— sonu sood (@SonuSood) September 26, 2021
वो कहते है कि मॉम और डैड अब नहीं है मगर अब आप ही परिवार में सबसे बड़ी हो. हमें आप पर गर्व है कि आप मेरी बहन हो। हम दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। फिर वो पंजाबी में कुछ शब्द कहते हैं, उसके बाद कहते हैं कि आज तुम यूएस में हो हम तुमको बहुत मिस करते हैं। वो कहते है कि हम जल्द मिलेंगे और मजे करेंगे मैं तुमको बहुत अधिक प्यार करता हूं। तुम मेरी बेस्ट फ्रेंड हो, बेस्ट सिस्टर हो और फैमिली की बड़ी हो। फिर अंत में वो कहते हैं कि तुम बेस्ट हो, आइलवयू।
ये भी पढ़ें- Kisan Andolan: जानिए राकेश टिकैत कृषि कानून के बाद अब किन दो और मोर्चों पर भी सरकार से लड़ाई की कर रहे तैयारी
ये भी पढ़ें- Bharat Bandh: राकेश टिकैत ने एक बार फिर सरकार को धमकाया बोले आंख खोलकर देख लें, जानें और क्या कहा
ये भी पढ़ें- जानिए क्या था जितेंद्र गोगी को मारने के लिए जेल में रचा गया गैंगस्टरों का प्लान ए और बी