विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली हाई कोर्ट में छह न्यायाधीशों ने ली शपथ, मुख्य न्यायाधीश के शपथ दिलाने के बाद संख्या हो गई 40

Published: Mon, 21 Jul 2025 10:57 AM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट में छह नए न्यायाधीशों को मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने शपथ दिलाई। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की ...और पढ़ें

इसी के साथ दिल्ली हाई कोर्ट में जजों की संख्या स्वीकृत 60 जजों पर 40 हो गई है।
इसी के साथ दिल्ली हाई कोर्ट में जजों की संख्या स्वीकृत 60 जजों पर 40 हो गई है।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। विभिन्न हाई कोर्ट से दिल्ली हाई कोर्ट स्थानांतरित किए गए छह न्यायाधीशों को मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने शपथ दिलाई। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने मई माह में विभिन्न हाई कोर्ट के न्यायाधीशों का दिल्ली हाई कोर्ट में स्थानांतरण करने की संस्तुति की थी। हाल ही में केंद्र सरकार ने सिफारिशों को अपनी मंजूरी दे दी थी। उक्त जजों के कार्यभार संभालने के इसी के साथ दिल्ली हाई कोर्ट में जजों की संख्या स्वीकृत 60 जजों पर 40 हो गई है।

इन न्यायधीशों ने ली शपथ

  • न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव
  • न्यायमूर्ति नितिन वासुदेव साम्ब्रे
  • न्यायमूर्ति विवेक चौधरी
  • न्यायमूर्ति अनिल क्षेत्रपाल
  • न्यायमूर्ति अरुण मोंगा
  • न्यायमूर्ति ओपी शुक्ला

यह भी पढ़ें- नाबालिग पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में आरोपित प्रवीन डबास को मिली अंतरिम जमानत, किडनी की बीमारी से जूझ रहा डबास