विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shraddha Murder: क्या साइको किलर है आफताब? परिवार कर सकता है खुलासा; दिल्ली पुलिस जुटी तलाश में

By GeetarjunEdited By:
Published: Sat, 19 Nov 2022 04:31 PM (IST)

Delhi Shraddha Murder Case श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र पहुंची जहां श्रद्धा के दो दोस्तों राहुल ...और पढ़ें

महाराष्ट्र में आफताब के परिवार को ढूंढ रही दिल्ली पुलिस, श्रद्धा के दोस्तों के दर्ज हुए बयान
महाराष्ट्र में आफताब के परिवार को ढूंढ रही दिल्ली पुलिस, श्रद्धा के दोस्तों के दर्ज हुए बयान

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस आरोपित आफताब के बारे में हर चीज की तलाश कर रही है। पुलिस को उसके साइको किलर होने का भी शक है। जिसको लेकर दिल्ली पुलिस की टीम महाराष्ट्र में आफताब के परिवार की भी तलाश कर रही है। क्योंकि आफताब के माता-पिता उसके बारे में बेहतर तरीके से जानते होंगे। आरोपित ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए थे, साथ ही वह नशे का आदी थी। उसके बारे में जानने के लिए आफताब का नार्को टेस्ट भी कराया जाएगा।

दिल्ली पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र के पालघर पहुंची है, जहां श्रद्धा के दो दोस्तों राहुल रॉय और गोदविन के बयान दर्ज किए। पुलिस की टीम आफताब के परिवार से भी संपर्क करने की कोशिश कर रही है। लेकिन परिवार का कोई भी सदस्य नहीं मिल पा रहा है।

श्रद्धा वालकर महाराष्ट्र के पालघर के रहने वाली थी, जो दिल्ली के महरौली इलाके में अपने पार्टनर आफताब आमीन पूनावाल के साथ लिव-इन में रह रही थी। आरोपित ने 18 जुलाई को श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे। करीब छह महीने बाद आरोपित को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपने लिव-इन-पार्टनर की हत्या की बात कबूली। साथ ही बताया कि उसने शव के टुकड़े महरौली के जंगल में अलग जगह और अलग-अलग दिन फेंके।

कई राज्यों में पहुंची पुलिस टीम

आरोपित को कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेज दिया है। साथ ही उसका नार्को टेस्ट कराने की अनुमति दी है। दिल्ली पुलिस ने की कई टीमें अलग-अलग राज्यों में जांच के पहुंची हैं। एक टीम हिमाचल, उत्तराखंड, गुरुग्राम (हरियाणा) और महाराष्ट्र (पालघर, मुंबई) गई है।

श्रद्धा हत्या मामले में कुल्लू पहुंची दिल्ली पुलिस

श्रद्धा की हत्या मामले में जांच के लिए दिल्ली पुलिस की तीन सदस्यीय टीम हिमाचल के कुल्लू पहुंच गई। जहां पुलिस ने होटल मालिक से पूछताछ की। पुलिस यहां आरोपित आफताब के बिना पहुंची है। आफताब और श्रद्धा मणिकर्ण के तोष में एक निजी होटल में ठहरे थे।

आफताब की वजह से पिता से टूटा था रिश्ता

श्रद्धा मुंबई के एक कॉल सेंटर में आफताब से मिली थी। 2019 में श्रद्धा एक दिन अचानक आफताब को लेकर अपने घर आ गई थी और उसने मां से कहा था कि वह उसके साथ कहीं लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहती है। बेटी की यह बात सुनकर उसकी मां चौंक गई थी। उन्होंने समझाते हुए श्रद्धा से कहा था कि यहां अंतर धार्मिक विवाह नहीं हो सकता है। इसपर छूटते ही श्रद्धा ने कहा था कि मैं 25 साल की हो गई हूं। मुझे अपने फैसले लेने का पूरा अधिकार है। मुझे आफताब के साथ ही रिलेशनशिप में रहना है। मैं आज से आपकी बेटी नहीं हूं और अपने माता-पिता को छोड़कर दिल्ली रहने आ गई थी।

ये भी पढ़ें- Shraddha Murder: कोर्ट का आदेश- आफताब का पांच दिन में हो Narco Test, थर्ड डिग्री का इस्तेमाल नहीं करेगी पुलिस

जब श्रद्धा का कोई अपडेट नहीं मिला तो पिता ने दर्ज कराई FIR

2021 में मां के निधन के बाद श्रद्धा ने अपने पिता से सिर्फ दो बार ही बात की थी। जब काफी दिनों तक पिता की बेटी श्रद्धा से बात नहीं हुई (और सोशल मीडिया पर अपडेट नहीं था) तो उन्होंने सितंबर में ही मानिकपुर थाने में पुलिस से शिकायत की। फिर दिल्ली में श्रद्धा का पता चलने पर मुंबई पुलिस ने दिल्ली पुलिस से जांच में मदद मांगी।

ये भी पढ़ें- डेटिंग एप पर प्यार, लिव इन में तकरार और हत्या, तीन साल में श्रद्धा-आफताब की 'Love Story' का खौफनाक 'The End'

गला दबाकर हत्या के बाद किए टुकड़े

दिल्ली पुलिस ने जब आरोपित को गिरफ्तार किया तो पता चला कि श्रद्धा उसके साथ शादी करना चाहती थी और आफताब शादी से लगातार इनकार कर रहा था। इसी कारण दोनों में झगड़ा होता था। इसी बीच 18 मई को आरोपित ने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्या को छिपाने के लिए मृतका के शरीर को कई हिस्सों में काटकर रेफ्रिजरेटर में रख दिया। चूंकि लड़के ने रसोइए की पढ़ाई की थी और उसे मीट वगैरह संरक्षित करके रखने के बारे में जानकारी थी। इसी के चलते उसने मृतका के शरीर को संरक्षित करके रख लिया।

यह सिलसिला 18 दिन तक चलता रहा। वह हर रात को दो बजे शव का एक हिस्सा जाकर फेंक आता था। पुलिस को पहली बार 8 नवंबर को मामले की जानकारी मिली और पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।