Shraddha Murder केस में कई खुलासे होना बाकी, आफताब की पुलिस कस्टडी भी बढ़ना तय; ये रही 6 बड़ी वजहें
Shraddha Walker Murder News श्रद्धा हत्याकांड में आरोपित आफताब की रिमांड बढ़ता तय माना जा रहा है। आफताब की मंगलवार को पांच दिन की रिमांड खत्म हो रही है। उसे दिल्ली की साकेत अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपित की पुलिस हिरासत बढ़ने की कुछ वजह भी सामने हैं।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। श्रद्धा वालकर हत्याकांड में आरोपित आफताब अमीन पूनावाला की हिरासत बढ़ता तय माना जा रहा है। आफताब की मंगलवार को पांच दिन की हिरासत खत्म हो रही है। उसे दिल्ली की साकेत अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपित की पुलिस हिरासत बढ़ने की कुछ वजह भी सामने हैं।
1. अभी तक नहीं मिले पुख्ता सबूत
दिल्ली पुलिस अभी श्रद्धा हत्याकांड में पुख्ता सबूतों की तलाश में है। पुलिस को अभी तक मामले में आफताब के खिलाफ ऐसा कोई सबूत हाथ नहीं लगा है, जिसे कोर्ट में साबित किया जा सके। दिल्ली पुलिस की कई टीमें जांच के लिए हिमाचल, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा भी पहुंची हैं।
2. आरोपित आफताब का नहीं मिला परिवार
दिल्ली पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र के पालघर भी पहुंची है। श्रद्धा पालघर की रहने वाली थी। यहां पुलिस ने श्रद्धा के कुछ दोस्तों के बयान दर्ज किए हैं। वहीं, मुंबई में भी श्रद्धा के पूर्व मैनेजर से पूछताछ की गई। साथ ही आफताब के दोस्तों से भी पूछताछ की गई है। फिलहाल पुलिस को आफताब के परिवार का पता नहीं चल पाया है।
3. नहीं मिला श्रद्धा के शव का सिर
पुलिस के अनुसार, आफताब ने पूछताछ में बताया कि उसने श्रद्धा की हत्या कर शव के आरी से 35 टुकड़े किए थे। उसने शव के टुकड़ों को महरौली के जंगल सहित दिल्ली के अलग-अलग ठिकानों पर फेका था। आरोपित ने श्रद्धा की हत्या 18 मई को की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपित ने मैदानगढ़ी स्थित मडूनी तालाब में सिर को फेकने की बात कबूली है। जिसके बाद तालाब को खाली कराया जा रहा है। वहीं, पुलिस को कुछ दिन पहले महरौली के जंगल में हड्डियां मिली थी। जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
4. महरौली के जंगल में मिली हड्डियों की नहीं आई DNA रिपोर्ट
महौरील के जंगल में मिली हड्डियों की अभी तक डीएनए रिपोर्ट भी नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा कि वो शरीर के अंग श्रद्धा के थे या किसी और के।
5. श्रद्धा-आफताब के दोस्तों और जान पहचान वालों से पुलिस की पूछताछ जारी
श्रद्धा और आफताब के जान पहचान वालों से पूछताछ अभी भी जारी है। हाल ही में दिल्ली पुलिस की एक टीम ने तोष (हिमाचल प्रदेश) के एक गेस्ट हाउस के मालिक का बयान दर्ज किया है, दोनों इसी साल अप्रैल में घूमने गए थे तो इसी गेस्ट हाउस में ठहरे थे। पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र में भी दोनों के जान-पहचान वालों के बयान दर्ज कर रही है। वहीं, गुरुग्राम में आफताब के साथ काम करने वालों के भी बयान दर्ज किए गए हैं।
6. आरोपित का नार्को टेस्ट होना बाकी
आफताब का अभी नार्को टेस्ट होना बाकी है। वैसे आरोपित का सोमवार को टेस्ट होना था, लेकिन जांच प्रकिया की वजह से नहीं हो पाया है। संभवता मंगलवार को आरोपित का नार्को टेस्ट रोहिणी के डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Shraddha Murder Case में कड़ियां जोड़ने में जुटी दिल्ली पुलिस, मुंबई में फाइव स्टार होटल के स्टाफ से पूछताछ
ये था मामला
श्रद्धा मुंबई के एक कॉल सेंटर में आफताब से मिली थी। 2019 में श्रद्धा एक दिन अचानक आफताब को लेकर अपने घर आ गई थी और उसने मां से कहा था कि वह उसके साथ कहीं लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहती है। बेटी की यह बात सुनकर उसकी मां चौंक गई थी। उन्होंने समझाते हुए श्रद्धा से कहा था कि यहां अंतर धार्मिक विवाह नहीं हो सकता है। इसपर छूटते ही श्रद्धा ने कहा था कि मैं 25 साल की हो गई हूं। मुझे अपने फैसले लेने का पूरा अधिकार है। मुझे आफताब के साथ ही रिलेशनशिप में रहना है। मैं आज से आपकी बेटी नहीं हूं और अपने माता-पिता को छोड़कर दिल्ली रहने आ गई थी।
जब श्रद्धा का कोई अपडेट नहीं मिला तो पिता ने दर्ज कराई FIR
2021 में मां के निधन के बाद श्रद्धा ने अपने पिता से सिर्फ दो बार ही बात की थी। जब काफी दिनों तक पिता की बेटी श्रद्धा से बात नहीं हुई (और सोशल मीडिया पर अपडेट नहीं था) तो उन्होंने सितंबर में ही मानिकपुर थाने में पुलिस से शिकायत की। फिर दिल्ली में श्रद्धा का पता चलने पर मुंबई पुलिस ने दिल्ली पुलिस से जांच में मदद मांगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली की आयुषी जैसी थी शीतल की Love Story, पैरेंट्स ने दिल्ली में मर्डर कर अलीगढ़ में फेंक दिया था शव
ये भी पढ़ें- Shraddha Murder Case: आफताब के नार्कों टेस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, दिल्ली पुलिस ने बनाई 50 सवालों की लिस्ट
गला दबाकर हत्या के बाद किए टुकड़े
दिल्ली पुलिस ने जब आरोपित को गिरफ्तार किया तो पता चला कि श्रद्धा उसके साथ शादी करना चाहती थी और आफताब शादी से लगातार इनकार कर रहा था। इसी कारण दोनों में झगड़ा होता था। इसी बीच 18 मई को आरोपित ने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्या को छिपाने के लिए मृतका के शरीर को कई हिस्सों में काटकर रेफ्रिजरेटर में रख दिया। चूंकि लड़के ने रसोइए की पढ़ाई की थी और उसे मीट वगैरह संरक्षित करके रखने के बारे में जानकारी थी। इसी के चलते उसने मृतका के शरीर को संरक्षित करके रख लिया।
यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा। वह हर रात को दो बजे शव का एक हिस्सा जाकर फेंक आता था। पुलिस को पहली बार 8 नवंबर को मामले की जानकारी मिली और पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।