विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shraddha Murder Case: आफताब के नार्कों टेस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, दिल्ली पुलिस ने बनाई 50 सवालों की लिस्ट

By Jp YadavEdited By:
Published: Mon, 21 Nov 2022 05:24 AM (IST)Updated: Mon, 21 Nov 2022 12:46 PM (IST)

Aftab Amin Narco Test श्रद्धा हत्याकांड की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस कई राज्यों में सबूतों की तलाश के साथ ...और पढ़ें

Shraddha Murder case में आरोपित आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट होगा।
Shraddha Murder case में आरोपित आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट होगा।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। मुंबई की युवती श्रद्धा मर्डर केस में कानून की कसौटी पर कसे जाने वाले सबूतों की तलाश में आरोपित ब्वॉयफ्रेंड आफताब अमीन पूनावाला का नार्को टेस्ट होगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। संबंधित अधिकारियों की मानें तो आफताब का नार्को टेस्ट मंगलवार सुबह होने की बात कही जा रही है, लेकिन इसके लिए प्रक्रिया सोमवार से ही जारी है। 

पूछे जाएंगे 50 सवाल

बताया जा रहा है कि आफताब ने श्रद्धा वालकर की हत्या क्यों की? उसके शरीर के टुकड़े कहां-कहां पर फेंके? हत्या करने की नौबत क्यों आई? क्या वह नशा करता है? इसके अलावा कई बड़े और अहम सवालों के जवाब आफताब से लेने की कोशिश होगी। बताया जा रहा है कि नार्को टेस्ट के दौरान दिल्ली पुलिस ने 50 सवालों के लिस्ट बनाई है। 

नार्को टेस्ट से जांच में आ सकती है तेजी

गौरतलब है कि नार्को टेस्ट अमूमन हत्या से जुड़े मामले में होता है, जिसकी मदद से बेहद हाईप्रोफाइल या उलझा देने वाले मामलों की जांच में मदद मिलती है। श्रद्धा मर्डर केस में भी दिल्ली पुलिस कई सवालों के जवाब लेने के बाद या इसके जरिये जांच में तेजी ला सकती है। 

ये हो सकते हैं सवाल

  1. श्रद्धा से कब मुलाकात हुई?
  2. श्रद्धा से प्यार कब हुआ?
  3. श्रद्धा से शादी क्यों नहीं करना चाहता था?
  4. आफताब की कितनी गर्लफ्रेंड हैं?
  5. क्या इससे पहले भी किसी लकड़ी की हत्या की? 
  6. क्या आफताब के और भी लड़कियों से शारीरिक संबंध थे?
  7. क्या आफताब माता-पिता के संपर्क में था?
  8. आफताब के माता-पिता से कैसे रिश्ते थे?
  9. दिल्ली में किस मकसद से लेकर आया था श्रद्धा को?
  10. क्या सिर्फ शादी को लेकर झगड़े होते थे श्रद्धा से?
  11. क्या आफताब गांजे का सेवन करता है?
  12. क्या वह बचपन से गुस्सैल स्वभाग का है ?
  13. आफताब के माता-पिता से कैसे संबंध हैं?
  14. श्रद्धा को मारने के बाद शरीर के टुकड़े क्यों किए?
  15. क्या इस हत्याकांड में कोई और भी शामिल था? 
  16. श्रद्धा की हत्या प्लान करके की या फिर अचानक की?
  17. क्या श्रद्धा से शादी का इरादा नहीं था?
  18. आखिर ऐसा क्या नौबत आई कि श्रद्धा को मारने का निर्णय लेना पड़ा?
  19. श्रद्धा के पिता से भी क्या आफताब की अनबन थी?
  20. श्रद्धा का सिर कहां फेंका?
  21. श्रद्धा का मोबाइल फोन कहां है?

कैसे थे श्रद्धा और आफताब के बीच संबंध और क्यों खराब हुए? 

नार्को टेस्ट में हत्यारोपित आफताब से पूछे जाने वाले सवालों में श्रद्धा और उसके संबंधों को लेकर सवाल किए जाएंगे। इस दौरान यह सवाल भी अहम होगा कि आखिर हत्या अचानक की या फिर पूरी प्लानिंग के साथ की गई? इसके अलावा, वह श्रद्धा से कैसे और कैसे मिला? उसने श्रद्धा को कैसे मारा? और शव के टुकड़ों के अलावा हथियार और मोबाइल फोन कहां पर फेंके? यह सवाल भी नार्कों टेस्ट में रखे जाएंगे।

नार्को टेस्ट के बाद 22 को पेशी, रिमांड बढ़ाने की होगी मांग

कोर्ट के आदेश पर रोहिणी स्थित फारेंसिक साइंस लैब में आरोपित आफताब के नार्को टेस्ट के बाद 22 नवंबर को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पेशी के दौरान पुलिस जांच के लिए और समय मांग सकती है और रिमांड बढ़ाने की अपील कर सकती है। हालांकि थाना पुलिस को इस दौरान अधिकतम चार दिन की ही रिमांड मिल पाएगी।

पुलिस को अब तक क्या नहीं मिला?

  •  श्रद्धा का सिर
  • मर्डर वेपन यानि वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार
  • वारदात के वक्त पहने हुए श्रद्धा व आफताब के कपड़े यानि खून से सने कपड़े
  • कोई चश्मदीद गवाह
  • वारदात की कोई वीडियो फुटेज

पुलिस को अब तक क्या-क्या मिला

  • श्रद्धा के शव के कुछ अवशेष व हड्डियां
  • हत्या के बाद शव के टुकड़े रखे जाने वाला रेफ्रिजरेटर
  • श्रद्धा व आफताब के कुछ कपड़े 

क्यों कराया जाता है नार्को टेस्ट?

नार्को टेस्ट किसी भी जांच में सबूतों की तलाश में आरोपित से वैज्ञानिक पूछताछ होती है। यह टेस्ट के दौरान आरोपित व्यक्ति को ट्रुथ सीरम नाम का इंजेक्शन लगाया जाता है। इसके बाद व्‍यक्ति आधी बेहोशी हालत में पहुंच जाता है और उसका दिमाग शून्‍य हो जाता है। ऐसी स्थिति में सवालों के जवाब हासिल करना आसान होता है। 

दिल्ली पुलिस ने मीडिया में क्यों लीक की श्रद्धा हत्याकांड से जुड़ी जानकारी? HC में याचिका दायर; CBI करे जांच

Shraddha Murder Case: दिल्ली पुलिस की जांच में अब मुंबई के गोविंद की एंट्री, पूछताछ निकला '18' का कनेक्शन

Shraddha Murder: लॉकअप में चैन से सोता है आफताब, सवालों पर लगाता है ठहाके; बर्ताव देख चौंकी दिल्ली पुलिस