विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shraddha Murder Case: तिहाड़ में अकेले Chess खेल रहा आफताब, पढ़ रहा ये नॉवल; उसकी हर चाल पर पुलिस की नजर

By GeetarjunEdited By:
Published: Sat, 03 Dec 2022 11:07 PM (IST)

Shraddha Aftab Story आफताब तिहाड़ जेल में दो अन्य कैदियों के साथ जेल सेल में बंद है। आरोपित की मांग ...और पढ़ें

तिहाड़ में अकेले Chess खेल रहा आफताब, हर चाल पर पुलिस रख रही नजर।
तिहाड़ में अकेले Chess खेल रहा आफताब, हर चाल पर पुलिस रख रही नजर।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। श्रद्धा हत्याकांड का आरोपित आफताब अमीन पूनावाला तिहाड़ जेल में दो अन्य कैदियों के साथ जेल सेल में बंद है। आरोपित की मांग पर जेल प्रशासन ने उसे एक उपन्यास (Novel) की एक किताब भी उपलब्ध कराई है। जेल में उसके साथी कैदी चेस खेलते हैं, जिसे वह ध्यान से देखता रहता है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, तिहाड़ जेल अधिकारियों ने आफताब को नॉवल 'द ग्रेट रेलवे बाजार' की एक किताब दी है। यह किताब अमेरिकी उपन्‍यासकार पॉल थेरॉक्स का यात्रा वृतांत 'द ग्रेट रेलवे बाजार: बाय ट्रेन थ्रू एशिया' (The Great Railway Bazaar: By Train Through Asia) है। जेल अधिकारियों ने उन्हें किताब दी क्योंकि यह अपराध पर आधारित नहीं है और इसमें ऐसी सामग्री नहीं है, जिससे वह दूसरों को या खुद को नुकसान पहुंचा सके।

शतरंज खेलकर समय बिता रहा

पुलिस के मुताबिक जेल में ज्यादातर समय आफताब शतरंज खेलता है। जेल अधिकारियों ने कहा कि आफताब शतरंज की चालें चलकर समय बिताता है। वह अक्सर अकेले खेलता है। उसके साथ में बंद दो कैदी कभी कभी झगड़ा भी करते हैं। वह दोनों कैदियों के शतरंज खेलते हुए बड़ी उत्सुकता से देखता है। जब भी उसे मौका मिलता है, वह शतरंज अकेले भी खेलता है। वह सफेद और काले मोहरे की चाल अकेले चलता है।

शातिर आफताब शतरंज का शौकीन है और वह अलग-अलग रणनीति तैयार करता है और बोर्ड को दोनों सिरों से खेलता है। आफताब की सेल शेयर करने वाले दोनों विचाराधीन कैदी चोरी के एक मामले में आरोपी हैं और सूत्रों के मुताबिक उन्हें उस पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है।

रच रहा कोई साजिश?

जेल अधिकारियों ने बताया कि आफताब खुद के खिलाफ अपनी चाल की योजना बना रहा है और दिल्ली पुलिस को शुरू से ही इस बात का शक था। आफताब बहुत चालाक है। उसकी हर चाल एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा लगती है जैसे कि वह शतरंज के दोनों छोर को अकेले खेल रहा है।

नार्को टेस्ट (Narco Test) में खोले राज

श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपित आफताब अमीन पूनावाला ने अपने पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट में और पुलिस पूछताछ के दौरान सारे जवाब एक-दूसरे से मेल खा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, 14 दिनों की पुलिस हिरासत के दौरान पूनावाला का इकबालिया बयान, उसके पॉलीग्राफ और नार्को एनालिसिस टेस्ट के दौरान पूछे गए सवालों के जवाब एक समान हैं।

हत्या की बात कबूली

पुलिस के सूत्र ने बताया है कि पॉलीग्राफ और नार्को-एनालिसिस दोनों टेस्टों में आफताब ने पूरा सहयोग किया था। वहीं पूछताछ के दौरान पुलिस द्वारा पूछे गए सवालों के भी उसने वही जवाब दिए, जो उसने बाकी टेस्ट में दिए थे। पुलिस सूत्र के अनुसार आफताब ने इस बात को स्वीकार किया है कि उसी ने अपनी लिव-इन-गर्लफ्रेंड (श्रद्धा वालकर) की हत्या की और यह भी स्वीकार किया कि उसने दिल्ली के वन क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर उसके शव के टुकड़े फेंके थे।

ये भी पढ़ें- Rajasthan में गैंगस्टर राजू की हत्या में लारेंस बिश्नोई की भूमिका? दिल्ली की कोर्ट ने NIA रिमांड 4 दिन बढ़ाई

लिव-इन पार्टनर की हत्या की

आफताब पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की गला दबाकर हत्या करने और उसके शरीर के 35 टुकड़े करने का आरोप है। उस पर यह भी आरोप है कि उसने शरीर के कटे हुए हिस्सों को दिल्ली और गुरुग्राम के जंगलों में फेंकने से पहले फ्रिज में रख दिया था।

पुलिस को कर रहा गुमराह

पुलिस ने पहले कहा था कि आफताब, जिसने श्रद्धा की हत्या करने और उसके शरीर को काटने की बात कबूल की थी, सवालों के भ्रामक जवाब दे रहा था। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि आफताब गलत जानकारी दे रहा है और जांच को गुमराह कर रहा है।