विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shraddha Murder Video: बैग के साथ CCTV फुटेज में दिखा आफताब, एक रात में लगाए थे तीन चक्कर

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sat, 19 Nov 2022 05:16 PM (IST)Updated: Sat, 19 Nov 2022 07:23 PM (IST)

श्रद्धा वालकर हत्याकांड में आरोपित आफताब का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी कैद हुआ आफताब एक बैग लेकर ...और पढ़ें

बगल में नीला बैग लटकार जाते हुए दिखा आफताब, CCTV फुटेज आया सामने
बगल में नीला बैग लटकार जाते हुए दिखा आफताब, CCTV फुटेज आया सामने

नई दिल्ली, एजेंसी। Shraddha Walker Murder श्रद्धा वालकर हत्याकांड में आरोपित आफताब का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी कैद हुआ आफताब एक बैग लेकर कहीं जा रहा है। आरोपित नीले बैग को बगल में दबाए हुए है। पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। यह वीडियो 18 अक्टूबर का है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उस रात आफताब न बैग के साथ बाहर के तीन चक्कर लगाए। पुलिस का मानना ​​है कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या के पांच महीने बाद उसके शरीर के टुकड़ों को ठिकाने लगाने के लिए बैग लेकर बाहर गया था।

सिर, धड़ और हाथ को ले गया

आरोपित ने दिल्ली और उसके आसपास के ठिकानों पर शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने से पहले फ्रिज खरीद लिया था। जिसमें शव के टुकड़ों को रखा और फिर उन्हें बारी-बारी से बैग में रखकर फेक आता था। हालांकि पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि 18 अक्टूबर को आफताब ने शव का सिर, धड़ और हाथ को ठिकाने लगाया था।

श्रद्धा और आफताब के कपड़े फ्लैट से किए जब्त

दिल्ली पुलिस की टीमें सबूतों की तलाश में महरौली के जंगल के चक्कर लगा रही हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की एक टीम दिल्ली के छतरपुर इलाके में आफताब के फ्लैट पर पहुंची और श्रद्धा हत्याकांड की जांच के तहत आरोपी और मृतक दोनों के कपड़े जब्त किए। इनमें ज्यादातर कपड़े आफताब के हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। हालांकि पुलिस श्रद्धा और आफताब के वो कपड़े नहीं बरामद कर पाई है, जिस दिन दोनों ने हत्याकांड के दिन पहने थे।

दिल्ली पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र के पालघर पहुंची है, जहां श्रद्धा के दो दोस्तों राहुल रॉय और गोदविन के बयान दर्ज किए। पुलिस की टीम आफताब के परिवार से भी संपर्क करने की कोशिश कर रही है। लेकिन परिवार का कोई भी सदस्य नहीं मिल पा रहा है।

आरोपित ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए

श्रद्धा वालकर महाराष्ट्र के पालघर के रहने वाली थी, जो दिल्ली के महरौली इलाके में अपने पार्टनर आफताब आमीन पूनावाल के साथ लिव-इन में रह रही थी। आरोपित ने 18 जुलाई को श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे। करीब छह महीने बाद आरोपित को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपने लिव-इन-पार्टनर की हत्या की बात कबूली। साथ ही बताया कि उसने शव के टुकड़े महरौली के जंगल में अलग जगह और अलग-अलग दिन फेंके।

श्रद्धा हत्याकांड मामले में कुल्लू पहुंची दिल्ली पुलिस

श्रद्धा की हत्या मामले में जांच के लिए दिल्ली पुलिस की तीन सदस्यीय टीम हिमाचल के कुल्लू पहुंच गई। जहां पुलिस ने होटल मालिक से पूछताछ की। पुलिस यहां आरोपित आफताब के बिना पहुंची है। आफताब और श्रद्धा मणिकर्ण के तोष में एक निजी होटल में ठहरे थे।

ये भी पढ़ें- Shraddha Murder: महाराष्ट्र में आफताब के परिवार को ढूंढ रही दिल्ली पुलिस, श्रद्धा के दोस्तों के दर्ज हुए बयान