यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर सनसनीखेज वारदात, दारोगा के बेटे को मारी चार गोलियां; पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप
पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में गाली-गलौज का विरोध करने पर अखिल पंवार नामक एक युवक को गोली मार दी गई। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक को कई गोलियां मारीं।
पुलिस के अनुसार, चार गोलियां लगने से घायल हुए अखिल पंवार को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें- Delhi में जंतर-मंतर पर खौफनाक वारदात, गाड़ी हटाने के विवाद में जानलेवा हमला; आरोपी फरार
बताया गया कि घायल शख्स शाहदरा थाने का घोषित बदमाश है। इसके पिता दिल्ली पुलिस में एसआई हैं। सौरव नागर और गौरव नाम के दो सगे भाइयों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उधर, पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
