Move to Jagran APP

मनचलों को मिलेगा जवाब, विदेशी प्रशिक्षकों ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

फ्रांस से आए तीन प्रशिक्षकों ने छात्राओं को मुश्किल वक्त में अपराधियों को सबक सिखाने के गुर बताए।

By Amit MishraEdited By: Published: Tue, 21 Feb 2017 02:17 PM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 09:47 PM (IST)
मनचलों को मिलेगा जवाब, विदेशी प्रशिक्षकों ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
मनचलों को मिलेगा जवाब, विदेशी प्रशिक्षकों ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

नई दिल्ली [जेएनएन]। लोधी रोड स्थित दयाल सिंह कॉलेज में महिला सुरक्षा पर स्ट्रीट लेवल अवेयरनेस प्रोग्राम (स्लैप) एनजीओ और प्राइसलेस पजेशन की ओर से वर्कशॉप एवं स्ट्रीट आर्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। वर्कशॉप में फ्रांस से आए तीन प्रशिक्षकों ने छात्राओं को मुश्किल वक्त में अपराधियों को सबक सिखाने के गुर बताए।

loksabha election banner

स्लैप की संस्थापक मृगांका डडवाल ने कहा कि महिलाओं के लिए दिल्ली सबसे असुरक्षित शहरों में से एक है। इसलिए अपनी सुरक्षा खुद करने के लिए भी उन्हें सक्षम रहना चाहिए। वहीं, प्राइसलेस पजेशन की सीईओ पूनम कुमार ने बताया कि इस वर्कशॉप का मकसद कामकाजी महिलाओं, छात्राओं और सड़कों-फुटपाथों पर रहने वाली महिलाओं को भी जागरूक करना है।

यह भी पढ़ें: पड़ोस वाले अंकल ने 4 साल की बच्ची के साथ किया गंदा काम, गिरफ्तार

महिलाओं में असुरक्षा भी भावना दूर कर उन्हें सशक्त बनाना पुरुषों का भी दायित्व है। इसलिए वर्कशॉप में छात्रों को भी शामिल किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने फैशन वॉक कर समानता का संदेश भी दिया। मृगांका ने बताया कि 19 फरवरी से शुरू हुआ यह अभियान 24 फरवरी तक दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में चलाया जाएगा।

दयाल सिंह कॉलेज की प्रिंसिपल आइएस बख्शी ने कहा कि 'मैं चाहती हूं कि हमारे कॉलेज की छात्राएं सुरक्षा के मामले में आत्मनिर्भर हों। साथ ही जरूरत पड़ने पर वे अन्य महिलाओं की भी सहायता कर सकें।' स्ट्रीट आर्ट सेक्शन के तहत छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर चित्र भी बनाए। स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी के माथे पर तिलक लगाकर छात्राओं ने नारी शक्ति का संदेश दिया। वहीं, परिचर्चा और डेमो के जरिये महिला सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: पोस्ट ऑफिस में डकैती, पुलिस ने 2 लुटेरों को किया गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.