विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kumar Vishvas : 'छिपकली और मनुष्य में क्या होता है अंतर' जानने के लिए पढ़िये- मशहूर कवि का ताजा ट्वीट

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 08 Mar 2021 01:46 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 01:48 PM (IST)

Renowned Poet Kumar Vishvas अपने कई कविता संग्रह के साथ कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है जैसी उम्दा ...और पढ़ें

मशहूर कवि कुमार विश्वास की फाइल फोटो।
मशहूर कवि कुमार विश्वास की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विषयों पर अपनी बेबाक टिप्पणी और ट्वीट के जरिये जाने जाने वाले देश के सबसे मशहूर कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishvas, India's most famous poet) ने एक रोचक ट्वीट कर लोगों को ध्यान अपनी ओर खींचा है। दरअसल, कवि कुमार विश्वास ने अपने ताजा ट्विट में मनुष्य और छिपकली में बेहद बारीकी वाला अंतर बताया है। उन्होंने ट्वीट किया है- 'छिपकली और मनुष्य में बस “पड़ी रीढ़” और “खड़ी रीढ़” भर का अंतर है। रोज़ कोई न कोई छिपकली, मुझे छिपकली होने के लाभ समझाने, मेरे द्वार पर रेंग ही आती है। अभी-अभी एक छिपकली से, मनुष्य बने रहने के कारण मुझे हो रही हानियों की सूची सुनी हैं। शुभ रात्रि।' इसी के साथ उन्होंने इसी संदर्भ में दूसरा ट्विट भी किया है- '...क्योंकि वर्तमान की हर “छिपकली” में भविष्य का एक “मगरमच्छ” जागा रहता है।' यहां पर बता दें कि उन्होंने यह ट्वीट किस संदर्भ और किसके लिए किया है? यह पता नहीं चला है। 

एक नजर कुमार विश्वास के बारे में

अपने कई कविता संग्रह के साथ 'कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है' जैसी उम्दा कविता के जरिये देशभर के कविता प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले कवि कुमार विश्वास मूलरूप से दिल्ली से सटे गाजियाबाद के रहने वाले हैं। 10 फरवरी को गाजियाबाद के पिलखुवा में जन्मे कुमार विश्वास हिंदी के उम्दा कवि के साथ प्रखर वक्ता और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता भी हैं। वह आम आदमी पार्टी के नेता भी रह चुके हैं, यह अलग बात है कि कई सालों से राजनीति से दूर हैं, लेकिन उन्होंने अब तक आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। गौरतलब है कि कुमार विश्वास का असली नाम विश्वास कुमार शर्मा है। 

पढ़ाई के क्रम में कुमार विश्वास ने अपनी शुरुआती शिक्षा लाला गंगा सहाय विद्यालय (पिलखुवा) से हासिल की। इसके बाद राजपूताना रेजिमेंट इंटर कॉलेज से 12वीं पास करने के बाद उनके पिता ने उन्हें इंजीनियर (अभियंता) बनाने की इच्छा जताई। यह अलग बात है कि कुमार विश्वास का मन नहीं रमा तो उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ दी। इसके बाद साहित्य अध्ययन के मकसद से उन्होंने स्नातक और फिर हिन्दी साहित्य में स्नातकोत्तर किया, जिसमें उन्होंने स्वर्ण-पदक प्राप्त किया। 

पढ़िये- बॉलीवुड की विवादित एक्ट्रेस Alisa Khan ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर क्या कहा

यह भी जानें

  • कुमार विश्वास ने अपना करियर राजस्थान में प्रवक्ता के रूप में 1994 में शुरू किया।
  • विश्वास मंच के कवि होने के साथ साथ हिन्दी फ़िल्म इंडस्ट्री के गीतकार भी हैं। 
  • कुमार विश्वास अगस्त 2011 के दौरान जनलोकपाल आन्दोलन के लिए गठित टीम अन्ना के एक सक्रिय सदस्य रहे हैं।
  • कुमार विश्वास 26 नवंबर, 2012 में गठित आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं।
  • कुमार विश्‍वास ने 2014 में अमेठी से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा, लेकिन वह हार गए।