Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नशे में धुत था रेलवे कर्मचारी, महिला को अकेला देख करने लगा अश्लील इशारे

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Wed, 22 Mar 2017 12:26 PM (IST)

    फुट ओवर ब्रिज पर रेलवे के कैरिज एंड वैगन विभाग में तैनात विनोद खड़ा था। वह नशे में धुत था। महिला को अकेला देखकर उसने अश्लील इशारा करना शुरू कर दिया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    नशे में धुत था रेलवे कर्मचारी, महिला को अकेला देख करने लगा अश्लील इशारे

    नई दिल्ली [जेएनएन]। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नशे में धुत रेलवे कर्मचारी द्वारा एक महिला को अश्लील इशारा करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर नई दिल्ली रेलवे थाना पुलिस ने आरोपी विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। रेलवे के अधिकारी ने भी कार्रवाई करते हुए आरोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे पुलिस के मुताबिक महिला पूर्वी दिल्ली की रहने वाली है। महिला अपनी बेटी के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। यहां से उन्हें देहरादून जाना था। रात 11.30 बजे ट्रेन जब 10 नंबर प्लेटफॉर्म पर आई तो महिला अपनी बेटी के साथ उक्त प्लेटफार्म पर जाने लगी। फुट ओवर ब्रिज पर रेलवे के कैरिज एंड वैगन विभाग में तैनात विनोद खड़ा था। वह नशे में धुत था।

    महिला को अकेला देखकर उसने अश्लील इशारा करना शुरू कर दिया। महिला ने जब विरोध किया तब विनोद ने उसके पास आकर छीना झपटी शुरू कर दी। शोर मचाने पर वह मौके से भाग गया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

    यह भी पढ़ें: पति की हत्या कर शव के बगल में ही सो गई पत्नी, बच्चों ने खोला कत्ल का राज

    यह भी पढ़ें: किशोरी की फिराक में बैठे थे दरिंदे, पशुओं को चारा देने गई तो लोगों ने सुनी चीख