Move to Jagran APP

जयंती चौधरी के लिए कुमार विश्वास ने किया ऐसा ट्वीट, पढ़कर आप भी हो जाएंगे भावुक

Jayant Chaudhary Birthday सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने देशभर में पार्टी कार्यालयों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का जन्मदिन मनाया। इस दौरान देश के तमाम नेताओं ने जयंती चौधरी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

By Jp YadavEdited By: Published: Tue, 28 Dec 2021 10:41 AM (IST)Updated: Tue, 28 Dec 2021 11:10 AM (IST)
जन्मदिन पर रालोद चीफ जयंती चौधरी को कुमार विश्वास ने दी शुभकामना, पढ़िये- ये भावुक ट्वीट

नई दिल्ली/गाजियाबाद, आनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की गहमागहमी के बीच राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी (Rashtriya Lok Dal President Jayant Choudhary) का जन्मदिन सोमवार को मनाया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कई बड़े नेताओं ने जयंत चौधरी को भविष्य की शुभकामना के साथ आशीर्वाद दिया।

loksabha election banner

इस मौके पर देश के जाने-माने कवि कुमार विश्वास Famous poet of the country Kumar Vishwas ने भी जयंत चौधरी को जन्मदिन की शुभकामना देने के साथ भविष्य में लोगों की आवाज बनने के लिए ट्वीट किया। इस ट्वीट में कवि कुमार विश्वास ने भावुक बातें भी कही हैं और इसकी शुरुआत ही भावुकता के साथ हुई है। कुमार विश्वास ने ट्वीट किया है- 'हमारे परिवारों का स्नेहिल संबंध तीन पीढ़ियों से है। कुरु-प्रदेश के लोकमान्य बुजुर्ग जननेता चौधरी चरण सिंह जी जैसा जन सरोकारों के प्रति समर्पणशील संघर्ष लगातार जारी रखो, ऐसी शुभकामनाएं हैं प्रिय अनुज। किसान-मज़दूर-जवान-शोषित व वंचित की आवाज़ बनो यह गंगा-जमना मैया से प्रार्थना है।'

दरअसल, रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने खुद ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था- ' किसान आंदोलन में क़ुर्बानी देने वाले सभी परिवार के प्रति गहरी संवेदना है। जन्मदिवस पर चौधरी साहब की याद भी आ रही है। मैं आज का दिन विशेष नहीं मना रहा। लेकिन बहुत सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। आपको धन्यवाद मेरी प्रार्थना है आप स्वस्थ रहें, सामाजिक कार्यों में योगदान देते रहें।'

गौरतलब है कि सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने देशभर में पार्टी कार्यालयों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का जन्मदिन मनाया। ज्यादातर कार्यकर्ताओं का कहना था कि हम ऐसे किसान नेता का जन्मदिन मना रहे हैं जो किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के पदचिह्नों पर चलते हुए लगातार किसानों मजदूरों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं ने सोमवार को  राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी के जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्वीट करके जयंत चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी। अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा- 'श्री जयंत चौधरी जी के जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उनके सार्थक सक्रिय जीवन के लिए अनंत शुभकामनाएं।'

नमूनों पर टिकी है गीत-सुर-ग़ज़लों की पैमाइश पढ़िये कुमार विश्वास ने क्यों ट्वीट की ये शानदार लाइन

वहीं, कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश मामलों की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया- 'आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयंत चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको स्वस्थ रखें एवं लंबी आयु प्रदान करें।'

यहां पर बता दें कि जयंत चौधरी का 27 दिसंबर 1978 को जन्मदिन होता है। जयंत चौधरी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पौत्र हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह इनके पिता थे, जिनका निधन इसी साल हुआ। पिता अजित सिंह के निधन के बाद वह रालोद का नेतृत्व कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर रालोद मुखिया चौधरी जयंत ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया है। बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में जाट समुदाय के लोग रहते हैं। राष्ट्रीय लोकदल को जाट समुदाय की पार्टी माना जाता है। जहां तक जयंत चौधरी की बात है तो वे युवा होने के साथ अपनी शालीन बोली के लिए भी जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ेंः जानिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत कैसे बचाई करीबी मंत्री की कुर्सी, पढ़िए हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार की इनसाइड स्टोरी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.