Move to Jagran APP

Statue of Vivekanand: जेएनयू में विवेकानंद की प्रतिमा का आज अनावरण करेंगे पीएम मोदी

Statue of Vivekanand प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन कार्यक्रम के जरिये स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस मौके पर विवि परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 07:42 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 07:42 AM (IST)
Statue of Vivekanand: जेएनयू में विवेकानंद की प्रतिमा का आज अनावरण करेंगे पीएम मोदी
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में लगाई गई स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Statue of Vivekanand: देश के नामी संस्थानों में शुमार जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन कार्यक्रम के जरिये स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस मौके पर विवि परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

loksabha election banner

जेएनयू के पूर्व छात्र डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि सन 2005 में जब परिसर में जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा लगी तो छात्रों का एक दल कुलपति से मिला। छात्रों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करने की गुजारिश की, लेकिन पहल मूर्त रूप नहीं ले पाई। 2014 में वर्तमान कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार की नियुक्ति हुई। 2015 में डॉ. मनोज कुमार ने कुलपति से मुलाकात कर पूर्व छात्रों की मदद से स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करने की गुजारिश की। 2017 में कार्यकारी परिषद में प्रस्ताव रखा गया, जिसे मान लिया गया। 2017 में मूर्तिकार नरेश कुमार ने प्रतिमा बनानी शुरू की, जो कि 2019 में तैयार हो गई।

जेएनयू में स्थापित प्रतिमा छात्रों को जिंदगी में उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश देगी। यह प्रतिमा 11.5 फीट लंबी है, जबकि इसका चबूतरा तीन फीट ऊंचा है। यह प्रतिमा यहीं पास में स्थापित पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति से लगभग तीन फुट ऊंची है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.