विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उड़ी हमले के बाद 3 युवकों ने दिल्ली में लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे

By Amit MishraEdited By:
Published: Fri, 23 Sep 2016 04:21 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 08:23 AM (IST)

दिल्ली में एक मेट्रो स्टेशन पर 3 लड़कों को देश विरोधी नारे लगाने के आरोप में हिरासत में ले लिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली में एक मेट्रो स्टेशन पर 3 लड़कों को देश विरोधी नारे लगाने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लेने के बाद युवकों से गहन पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। हिरासत में लिए गए युवाओं पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' और 'इंडियन आर्मी मुर्दाबाद' के नारे लगाने का आरोप है।

मामला गुरुवार का है। गुरूवार शाम शराब पीकर तीन लड़के दिल्ली यूनिवर्सिटी मेट्रो स्टेशन के अंदर जाना चाह रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद CISF ने उन्हें रोका तो वे लड़कों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ बढ़ती देख सिक्योरिटी गार्ड्स ने लड़कों को बाहर निकाल दिया।

उड़ी आतंकी हमला: PM मोदी को खून से लिखा खत 'मिटा दीजिए नापाक पाक को'

बाहर निकाले जाने से नाराज लड़के कुछ देर बाद अपने कुछ साथियों को लेकर आए और मेट्रो स्टेशन के पास ही 'पाकिस्तान जिंदाबाद ...इंडियन आर्मी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे'। CISF ने तीनों लड़कों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पहले लड़कों से लोकल पुलिस ने पूछताछ की, इसके बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो और स्पेशल सेल की टीम ने लड़कों को हिरासत में ले लिया। लड़कों के पास से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।