Move to Jagran APP

Delhi Weather: अब नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, बढ़ेगी दिल्लीवासियों की परेशानी; तापमान 42 डिग्री के होगा पार

मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं दिनभर धूप खिली रहने अब दिल्ली के तापमान में धीरे-धीरे इजाफा होगा। हालांकि इस पूरे सप्ताह दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलने के आसार बिल्कुल नहीं हैं। 17 मई तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

By sanjeev Gupta Edited By: Sonu Suman Published: Mon, 13 May 2024 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 13 May 2024 06:00 AM (IST)
अब नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, बढ़ेगी दिल्लीवासियों की परेशानी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मिली आंशिक राहत के बाद राजधानी में आने वाले दिनों में गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। आसमान साफ रहने और दिनभर तेज धूप निकले के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान के 42 डिग्री के पार पहुंचने के आसार हैं।

रविवार को दिल्ली तेज धूप खिली रही। हालांकि, आंशिक बादलों की आवाजाही भी रही। खासतौर पर शाम के समय घने बादल छाने लगे। इस दौरान पीतमपुरा और अन्य कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री जबकि न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों ही सामान्य तापमान है।

नजफगढ़ दिल्ली का सबसे गर्म क्षेत्र

हवा में नमी का स्तर 75 से 32 प्रतिशत तक रहा। नजफगढ़ दिल्ली का सबसे गर्म क्षेत्र रहा। यहां का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स यानी अक्षरधाम क्षेत्र की रात भी खासी गर्म रही। यहां का न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, दिनभर धूप खिली रहने अब दिल्ली के तापमान में धीरे-धीरे इजाफा होगा। 17 मई तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दिल्ली की हवा साफ बनी हुई

दूसरी तरफ मौसम के अलग-अलग कारकों के चलते दिल्ली की हवा साफ बनी हुई है। धूल कणों में बढ़ोतरी के चलते सुबह के समय दिल्ली का एक्यूआइ 200 से ऊपर यानी ''खराब'' श्रेणी में पहुंच गया था, लेकिन हवा चलते ही यह 183 अंक पर आ गया। इस स्तर की हवा को 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के बीच भी एक्यूआई के 'मध्यम' श्रेणी में ही रहने का अनुमान है।

ये भी पढे़ंः Arvind Kejriwal Road Show: 'BJP नहीं चाहती कि दिल्लीवालों का कोई काम हो', उत्तम नगर रोड शो में बोले केजरीवाल


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.