विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रदूषण से बेहाल दिल्ली-NCR, गाजियाबाद सबसे प्रदूषित; कई इलाकों में AQI 400 से 600 पार

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:16 AM (IST)

AAJ Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण गंभीर और खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जिससे लोगों को सांस लेने ...और पढ़ें

शाम के समय आईटीओ के पास विकास मार्ग स्माॅग में गुजरते वाहन। हरीश कुमार

शाम के समय आईटीओ के पास विकास मार्ग स्माॅग में गुजरते वाहन। हरीश कुमार

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण गंभीर और खतरनाक स्तर पर।

  2. गाजियाबाद का एक्यूआई 636, सबसे प्रदूषित शहर बना।

  3. लोगों को सांस लेने में तकलीफ, मास्क पहनने की सलाह।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में नवंबर के पहले ही सप्ताह में वायु प्रदूषण ने विकराल रूप ले लिया है। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' तथा खतरनाक श्रेणी में पहुंच चुकी है। जहरीली धुंध (स्मॉग) के कारण लोगों को सांस लेने में भारी तकलीफ, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

कैसा है आज का मौसम?

दिल्ली में मंगलवार सुबह 8:02 बजे मौसम की स्थिति के अनुसार, तापमान 19 डिग्री सेल्सियस है। हल्की धूप के साथ धुंधला मौसम बना हुआ है। हवा पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा से 11 किमी प्रति घंटा की गति से चल रही है। इसके अलावा आर्द्रता 77 प्रतिशत और विजिबिलिटी 10 किमी दर्ज की गई है।

noida-aqi1

सोमवार की दोपहर नोएडा का मंजर। सौरभ राय

कितना है दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम का एक्यूआई?

आंकड़ों के अनुसार, गाजियाबाद में प्रदूषण ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां शहर का औसत एक्यूआई 636 दर्ज किया गया है। वहीं, दिल्ली और नोएडा में भी अधिकांश स्थानों पर एक्यूआई 450 से अधिक है।

दिल्ली

दिल्ली के ज्यादातर स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता 400 के पार 'गंभीर' स्तर पर बनी हुई है।

स्थान / स्टेशन एक्यूआई
विवेक विहार 508
सोनिया विहार 506
आनंद विहार 501
पुठ खुर्द 497
पर्यटन विहार 454
नई दिल्ली (समग्र) 451
झंडेवालां 436
खेरा डाबर 434
नवजीवन विहार 420
रविंद्र नगर 412
आर.के. पुरम 399

नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हवा खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है। नॉलेज पार्क V में एक्यूआई 486 तक जा पहुंचा है।

स्थान / स्टेशन एक्यूआई
नॉलेज पार्क V (ग्रेटर नोएडा) 486
सेक्टर 128 468
सेक्टर 94 466
सेक्टर 36 463
सेक्टर 78 451
सेक्टर 29 449
सेक्टर 52 431
नोएडा (समग्र) 429
ओमिक्रॉन 1A (ग्रेटर नोएडा) 423
सेक्टर 100 422
नॉलेज पार्क II (ग्रेटर नोएडा) 421

गाजियाबाद 

गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता का स्तर पूरे एनसीआर में सबसे चिंताजनक है। शहर का औसत एक्यूआई 600 के पार चला गया है।

स्थान / स्टेशन एक्यूआई
गाजियाबाद (समग्र) 636
संजय नगर 516
राज नगर एक्सटेंशन 516
मोहन नगर 515
साहिबाबाद 514
इंदिरापुरम 513
सूर्य नगर 509
न्याय खंड 1 508
नसबंदी कॉलोनी 505
इंद्रपुरी लोनी देहात 504
सेक्टर 62ए 500

गुरुग्राम

गुरुग्राम में भी हवा बेहद खराब श्रेणी में है। कुछ इलाकों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है।

स्थान / स्टेशन एक्यूआई
माता मंदिर रोड 414
मंडीखेड़ा 408
बालियावास 385
खोह 382
डीएलएफ फेज 2, सेक्टर 25 378
सेक्टर 11 378
डीएलएफ फेज 2 376
मसाानी 375
डीएलएफ फेज 1 375
सेक्टर 46 370
गुरुग्राम (समग्र) 364

मास्क लगाकर सुरक्षित करें सांसें

डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा व हृदय रोगियों को बाहर न निकलने और मास्क का उपयोग करने की सलाह दी है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।

यह भी पढ़ें- नोएडा में दीपावली से पहले छाया स्मॉग, जहरीली हवा के बीच AQI पहुंचा 305; कई सेक्टरों में प्रदूषण 300 के पार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।