विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निर्भया की मां ने कहा- अपराधियों के मन में कानून का खौफ नहीं

By Amit MishraEdited By:
Published: Fri, 16 Dec 2016 02:57 PM (IST)Updated: Fri, 16 Dec 2016 09:05 PM (IST)

जंतर-मंतर पर निर्भया कांड की चौथी पर आयोजित निर्भया चेतना दिवस के मौके पर निर्भया के माता-पिता भी पहुंचे। निर्भया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ही नहीं पूरे देश को झकझोर देने वाले निर्भया गैंगरेप केस की आज चौथी बरसी है। इस बीच निर्भया की मां ने कहा है कि चार साल बीत जाने के बावजूद वह न्याय पाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। निर्भया की मां का कहना है कि अपराधियों के मन में कानून का डर नहीं है।

शुक्रवार को जंतर-मंतर पर निर्भया कांड की चौथी पर आयोजित निर्भया चेतना दिवस के मौके पर निर्भया के माता-पिता भी पहुंचे। निर्भया के माता-पिता लंबे समय से बेटी के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे हैं। निर्भया की मां के साथ हर सुनवाई में कोर्ट में एक आस के साथ उनके पिता मौजूद रहते हैं। निर्भया के पिता का कहना है कि निचली अदालत से मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है और नए साल में सुप्रीम कोर्ट से इंसाफ होने की उम्मीद है।

16 दिसंबर के गहरेे घाव, अब भी सुनाई पड़ती हैं निर्भया की सिसकियां

तस्वीर: निर्भया चेतना दिवस

महिला सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी को पत्र

दिल्ली महिला आयोग ने महिला सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हाई लेवल कमेटी का गठन करने की मांग की है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पीएम को लिखे गए पत्र में कहा है कि अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं है और हर दिन दिल्ली में छह लड़कियां निर्भया बन रही हैं।

निर्भया गैंगरेप का चौथी बरसी पर दागदार हुई दिल्ली

इस बीच निर्भया गैंगरेप की चौथी बरसी पर राजधानी में चलती कार में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। जिस कार में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया उसमें गृह मंत्रालय का स्टीकर लगा हुआ था।

निर्भया कांड की चौथी बरसी, दिल्ली में दुष्कर्म की शिकार हुई 20 साल की युवती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।